Wednesday, June 10, 2026
- Advertisement -

कंगना रनौत ने साधा उद्धव ठाकरे पर निशाना, कही यह बड़ी बात

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: कंगना रनौत ने मुंबई में अपने घर पहुंचने के बाद सबसे पहले तो अपने ऑफिस के कुछ वीडियोज साझा किए। इन वीडियोज में कंगना के ऑफिस का टूटा हुआ मलबा नजर आ रहा है। कंगना ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है। इस वीडियो में कंगना रनौत ने सीधे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है।

कंगना ने वीडियो में कहा, ‘उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मेरे से बहुत बड़ा बदला लिया है। आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा। ये वक्त का पहिया है, याद रखना, हमेशा एक जैसा नहीं रहता, और मुझे लगता है कि तुमने मेरे पर बहुत बड़ा अहसान किया है। क्योंकि मुझे पता तो था कि कश्मीरी पंडितों पर क्या बीती होगी आज मैंने महसूस किया है।’

कंगना ने वीडियो में आगे कहा, ‘आज मैं इस देश को वचन देती हूं कि मैं सिर्फ अयोध्या पर ही नहीं बल्कि कश्मीर पर भी फिल्म बनाऊंगी। क्योंकि मुझे पता था कि ये हमारे साथ होना तो होगा लेकिन मेरे साथ हुआ है। इसका कोई मतलब है, इसके कोई मायने हैं। उद्धव ठाकरे ये जो क्रूरता और आतंक है, अच्छा हुआ ये मेरे साथ हुआ, क्योंकि इसको कुछ मायने हैं। जय हिंद, जय महाराष्ट्र।’

अपने इस वीडियो के साथ ही कैप्शन में कंगना रनौत ने लिखा, ‘तुमने जो किया अच्छा किया।” इसके साथ ही कंगना ने एक हंसते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। कैप्शन में आगे कंगना ने हैशटैग के साथ लिखा है।

#DeathOfDemocracy, यानी लोकतंत्र की हत्या। बता दें कि थोड़ी देर पहले बंबई हाई कोर्ट ने कंगना रनौत के दफ़्तर पर मुंबई महानगरपालिका की कार्रवाई पर रोक लगाने का आदेश दिया है। हाईकोर्ट ने बीएमसी से कंगना की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए भी कहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मुंबई महानगरपालिका की एक टीम ने अभिनेत्री कंगना रनौत के बंगले के कुछ हिस्सों को ढहाने की कार्रवाई शुरू कर दी थी जिन्हें वो अवैध तरीके से किया गया बदलाव बता रहे थे। कंगना के वकील रिजवान सिद्दिकी ने कहा कि बीएमसी ने जो नोटिस दी थी उसका जवाब पहले ही दे दिया गया था।

कंगना के वकील रिजवान सिद्दिक़ी ने कहा “बीएमसी ने जो ‘स्टॉप वर्क’ नोटिस दिया था वो बेबुनियाद है और अवैध है, स्टॉप वर्क उनको देना पड़ता है जिनके घर में काम चालू हो। वो अवैध तरीके से घर में घुसे, आस पड़ोस में सबको धमकी देकर घुस गए। नोटिस का जवाब मैंने कल ही दे दिया था।”

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: एनसीआर में तेज आंधी-बारिश के आसार, चेतावनी जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में...

Share Market: वैश्विक तनावों के बीच चमका भारतीय बाजार, सेंसेक्स 361 अंक उछला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव फिर...

PM Modi के 12 वर्ष पूरे, राष्ट्रपति मुर्मू ने बताया लोकतंत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Sports News: अफगानिस्तान वनडे सीरीज से बाहर हुए हार्दिक पांड्या, भारतीय टीम को बड़ा झटका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी तीन...

Sushmita Dev Resigns: तृणमूल को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर...
spot_imgspot_img