Thursday, June 11, 2026
- Advertisement -

कोरोना: भाजपा अध्यक्ष, कर्नाटक के सीएम और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट हुए संक्रमित

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इस जानलेवा वायरस का प्रसार महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे अधिक से हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के डाटा के अनुसार दिल्ली में पिछले सप्ताह के मुकाबले नौ गुना मामले बढ़ गए हैं। पिछले सप्ताह राजधानी में कुल 10 हजार मामले थे जो इस सप्ताह बढ़कर 95 हजार हो गए वहीं महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह 41 हजार केस थे जो कि इस सप्ताह में 2.2 लाख हो गए।

यूपी की बात करें तो पिछले सप्ताह 1,600 मामले थे जो कि अब बढ़कर 25 हजार हो गए। इसके अलावा आज पीएम मोदी के एलान के अनुसार देश के स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर और गंभीर रूप से बीमार वरिष्ठ नागरिकों को सोमवार यानी आज से एहतियाती खुराक लगनी शुरू हो गई है। सरकार ने सभी राज्यों में इसकी तैयारी पूरी कर ली है। शनिवार रात से ही कोविन वेबसाइट पर अपॉइंटमेंट मिलना भी शुरू हो गया था।

तमिलनाडु सरकार ने 31 जनवरी तक लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ाईं

तमिलनाडु सरकार ने 31 जनवरी तक लॉकडाउन की पाबंदियां बढ़ा दी है। 14 जनवरी से 18 जनवरी के बीच सभी धार्मिक स्थलों पर लोगों को जाने की इजाज़त नहीं है। पोंगल के मौके पर 75% क्षमता के साथ विशेष इंटर-स्टेट बसें चलेंगी।

जेपी नड्डा भी हुए संक्रमित

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की कोरोना रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है।अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।’

केंद्रीय मंत्री भट्ट भी संक्रमित

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनमें भी कोरोना के हल्के लक्षण थे। इसके बाद उन्होंने अपनी जांच कराई थी। उन्होंने घर पर खुद को अलग कर लिया है।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई संक्रमित

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। हल्के लक्षणों के बाद उन्होंने अपना टेस्ट कराया था। उन्होंने ट्वीट के जरिए कहा कि मेरा स्वास्थ्य ठीक है, मैं होम क्वारंटीन हूं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सपना-वीर विवाद: कोर्ट के आदेश के बाद वीर साहू ने किया पोस्ट, सास-ससुर चुप

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

TMC: तृणमूल से इस्तीफा जारी, राज्यसभा सांसद पीसी बराइक ने छोड़ा पद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक...

PM Modi: भारतीराजा के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, कहा – ‘संगीत ने दी नई पहचान’

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: तमिल सिनेमा के दिग्गज निर्देशक,...
spot_imgspot_img