Wednesday, July 1, 2026
- Advertisement -

आनर किलिंग: प्रेमी को घर बुलाकर पीटकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

  • शव बोरी में बंद कर तालाब किनारे फेंका
  • भाजपा विधायक दिनेश खटीक ने परिवार को दी सांत्वना, पोस्टमार्टम को भेजा शव

जनवाणी संवाददाता |

मवाना: मोबाइल पर काल कर बुलाये गये युवक की प्रेम प्रसंग के चलते पीट-पीटकर की गई हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी। हत्या के बाद हत्यारों ने शव को बोरी में बंदकर गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब किनारे फेंक दिया। शव के बोरी में बंद पड़े देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पडे और मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी। शव की शिनाख्त होने पर परिवार में कोहराम मच गया।

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी मयफोर्स मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इस दौरान हस्तिनापुर भाजपा विधायक दिनेश खटीक भी परिवार के सदस्यों को सांत्वना देने पहुंचे और पुलिस को जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। घटना के पांच घंटे बाद पुलिस ने युवती समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

11 36

थाना क्षेत्र के गांव अटोरा निवासी राजकुमार का 19 वर्षीय बेटे अभिषेक गुर्जर ने गांव में बीए की पढ़ाई के साथ दूध की डेयरी खोल रखी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक का गांव की एक युवती से पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

कई बार युवक को समझाने के लिए पंचायत भी की गई, लेकिन प्रेमी युगल पर प्यार का परवान सिर चढ़कर बोलने लगा। इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि युवती ने रात करीब साढ़े 10 बजे फोन कर युवक को घर बुला लिया। युवक के घर में प्रवेश होने पर युवती के परिजनों ने देख लिया और अभिषेक को पुत्री के कमरे में दबोच कर जमकर धुनाई कर दी।

12 34

इसी बीच अन्य परिवार के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए और अभिषेक की पीट-पीटकर हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। युवती के परिजनों ने शव को बोरी में बंदकर गांव के बाहरी छोर पर स्थित तालाब किनारे फेंक दिया। सुबह अभिषेक के कमरे में न होने पर परिजनों के पैरों की जमीन खिसक गई।

इसी बीच तालाब किनारे बोरी में बंद पड़े शव के आसपास मंडरा रहे जंगली जानवरों को देख ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और बोरी खोलकर देखी तो अभिषेक गुर्जर का शव होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घर से लापता युवक का शव की शिनाख्त होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलने के बाद सीओ उदय प्रताप सिंह, इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर मयफोर्स मौके पर दौड़ पडे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। भाजपा विधायक दिनेश खटीक भी मृतक अभिषेक गुर्जर के घर पहुंचे और परिवार को सांत्वना देते हुए जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करवाने का आश्वासन दिया।

इंस्पेक्टर धर्मेन्द्र सिंह राठौर ने अभिषेक गुर्जर एवं युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

सीओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि कॉल डिटेल्स के आधार पर मामला प्रथम दृष्टता प्रेम प्रसंग से कड़ी जुड़ी मिली।

कप्तान अजय साहनी के निर्देश पर क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस टीम को लगाया गया है।

मृतक के पिता राजकुमार ने पुत्र की हत्या में शामिल प्रेमिका समेत चार हत्यारे अनुज व ओमकार पुत्र महीपाल, महीपाल पुत्र जगत सिंह, अभिषेक उर्फ पोलार्ड पुत्र राजकुमार आदि पांच हत्यारों को पुलिस ने पांच घंटे के अंतराल में जंगल में छापेमारी कर दबोच लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पुलिस पूछताछ में पकड़े गये हत्यारों ने अपना जुर्म कबूल लिया।

पांच घंटे में खुला हत्या का राज

युवक-युवती को समझाने के लिए दोनों पक्ष कई बार पंचायत-दर-पंचायत कर चुके थे। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 10 बजे फोन कर प्रेमी युगल की एक-दूसरे से हुई बात पर सब कुछ स्थिति स्पष्ट हो गई। शनिवार को प्रेम-प्रसंग में हुई हत्या के बाद थाना प्रभारी धर्मेन्द्र सिंह ने पांच घंटे के अंतराल में सब कुछ चिट्ठा खोलकर रख दिया और सर्विलांस के माध्यम से दोनों की कॉल डिटेल्स को परिजनों के सामने रख दिया।

पुलिस ने हत्या में शामिल युवती समेत भाई और ताऊ एवं चाचा को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि कई बार मामले को लेकर पंचायत भी की और समझाने का प्रयास किया, लेकिन एक-दूसरे की नहीं मानने पर इज्जत की खातिर यह कदम उठाना पड़ा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

School Open: एनसीआर में फिर गूंजी स्कूलों की घंटी, नए सत्र के साथ लौटी रौनक

जनवणी ब्यूरो | नई दिल्ली: करीब डेढ़ महीने की ग्रीष्मकालीन...

Health Tips: रोज करें सर्वांगासन, सफेद बालों समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, तनाव...
spot_imgspot_img