जनवाणी ब्यूरो |
रुड़की: शहर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा कर्नल एनक्लेव में आरटीपीसीआर जांच तथा वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। स्थानीय नागरिकों ने शिविर का लाभ उठाया।काफी लोगों ने अपने टेस्ट कराए और वैक्सीन लगवाई। वैक्सीन और टेस्टिंग की सुविधा पास होने पर शिविर में पहुंचे लोगों ने विधायक प्रदीप बत्रा की सराहना की और उनका धन्यवाद किया। इस मौके पर विधायक प्रदीप बत्रा द्वारा आयुष किट भी वितरित की गई।
विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए रुड़की वासियों के लिए वह हमेशा सतर्क है। रुड़की विधानसभा में जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा जांच हो सके तथा लोगों का वैक्सीनेशन कराई जा सके। इस महामारी पर काबू पाना आवश्यक है।
इसके लिए जागरूकता बहुत ज्यादा जरूरी है । सभी को कोविड-19 के नियमों का पालन करना चाहिए और आसपास के लोगों को भी नियमों के पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खाद्य सामग्री और दवा की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी जरूरतमंद को दबाव और खाद्य सामग्री समय रहते मिलेगी इसके लिए उन्होंने व्यवस्था की है । उनके कैंप कार्यालय की टीम सेवा कार्य में जुटी हुई है।
जहां से भी सूचना आ रही है वहीं पर मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर पार्षद सचिन, पार्षद विवेक चौधरी,आशुतोष, नवाब मलिक अभिनव, सुकलाल गोयल, विक्रम नेगी, पुष्कर भाटिया विजेंद्र चौधरी शुभम,चौधरी विक्की, यादव, संदीप नेगी, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।

