- पॉलिसी धारकों के हितों को शाखा प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन
जनवाणी संवाददाता |
शामली: भारतीय जीवन बीमा अभिकर्ता संघ के समस्त अभिकर्ता कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर रहे। संघ के अभिकर्ताओं ने अपने एवं पॉलिसी धारकों के हितों की विभिन्न मांगों को लेकर शाखा प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को भारतीय जीवन बीमा निगम कार्यालय में अभिकर्ता संघ के अध्यक्ष विकास धीमान के नेतृत्व में अभिकर्ताओं ने शाखा प्रबंधक उदयवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष विकास धीमान ने बताया कि एलआईसी को दुनिया की सबसे बड़ी बीमा कंपनी बनोन में बनाने में अधिकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई है, परंतु मैनेजमेंट की गलत नीतियों के द्वारा हमारे हितों की अनदेखी की जा रही है। अभिकर्ताओं का कमीशन घटा दिया गया है।
पॉलिसी धारको का बोनस नहीं बढ़ाया जा रहा है। आफिस एनांउस देने में भी आनाकानी की जाती है। पिछले कई वर्षों से ग्रेच्यूटी भी नहीं बढ़ाई जा रही है। मेहनत करने के बाद भी हमारा पैस नहीं दिया जाता और ऊपर हो हमें डराया धमकाया जाता है। उन्होंने कहा कि पॉलिसीधारको पर जो जीएसटी लगाई जा रही हैं वह ज्यादा है जिसे कम कराने की मांग भी उठाई गई।

