Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

मौसम के साथ बिजली ने दिखाए रंग

  • सुबह लंबी आपूर्ति कटौती होने से पानी को भी तरसे शहरवासी
  • लोकल कट बने जनता की परेशानी का सबब, रात तक नखरा रहा जारी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: गुरुवार को दिनभर जहां मौसम करवट लेता रहा, वहीं बिजली ने भी अपने खूब रंग दिखाए। सुबह से शुरू हुए बिजली के नखरे देर रात तक जारी रहे। सुबह के समय करीब पांच घंटे तक शहर की बत्ती गुल रहने से शहरवासी पानी तक को भी तरस गए।

वहीं, शाम के समय बिजली के लोकल कट खराब मौसम में जनता की परेशानी को बढ़ाते रहे।
विद्युत विभाग शहर से देहात तक बेहतर बिजली आपूर्ति का दावा करता रहा है, मगर गुरु वार को मौसम में तब्दीली के साथ ही विभाग के सारे दावों की पोल खुल गई।

07 3

हल्की बारिश और हवा के बीच शहर में सुबह से दोपहर तक जहां बत्ती लंबी समय तक गुल रही, वहीं शाम से देर रात तक लोकल कट लगते रहे। बिजली की इस आंख मिचौली के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। शहरवासियों को जहां एक ओर मौसम की खराबी की झेलनी पड़ी। वहीं, दूसरी ओर बिजली की मार उनके लिए परेशानी का सबब बनी रही।

सुबह पांच घंटे गुल रही बत्ती

हल्की बूंदाबांदी और हवा चलने के साथ ही शहर की बत्ती में कट लग गया था। गुरुवार की सुबह सात बजे के आसपास लगे कट के बाद शहर की बिजली आपूर्ति दोपहर 12 बजे के बाद शुरू हुई। इस बीच करीब पांच घंटे शहर की बत्ती गुल रही और विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण शहरवासी पानी को भी तरस गए। कड़ाके की ठंड के बीच लंबे समय तक बिजली कटौती होने से लोगों काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

लोकल कट भी करते रहे परेशान

सुबह से शाम तक शहर में बिजली की आंख मिचौली चलती रही। शाम से देर रात तक लोकट कट ने शहरवासियों को खूब परेशान किया। एक तरफ मौसम खराब और ऊपर से बिजली के बार-बार नखरे लोगों को झेलने पड़े। शाम पांच बजे से 9 बजे के बीच करीब 10 बार बिजली ने उपभोक्ताओं को झटके दिए। कई बार लोकल कट लंबे कट में भी बदले और शहर में घरो से लेकर सड़कों तक अंधेरा पसरा रहा।

तेज हवाओं ने ठप की विद्युत आपूर्ति

गुरुवार को चली तेज हवाओं ने जहां एक और ठंड में इजाफा कर दिया। वही विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप कर दी। दर्जनभर से अधिक स्थानों पर विद्युत लाइन टूट गई। जिसके चलते नगर व आसपास के गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वही विद्युतकर्मी भी पूरे दिन लाइन दुरुस्त करने में लगे रहे।

गुरुवार को तेज हवाओं ने लोगों पर खूब सितम ढाया। तेज हवाओं ने लोगों को एक और ठिठुरन का अहसास करा दिया। वही विद्युत विभाग की मुश्किलें भी बढ़ा दी। तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर विद्युत लाइन टूट गई। इस कारण नगर व आसपास के गांवों में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति नहीं हो सकी। सुबह को ठप हुई आपूर्ति देर शाम तक सुचारू नहीं हो सकी। बिजली नहीं आने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्युतकर्मी पूरे दिन लाइन दुरुस्त करने में जुटे रहे।

एक जगह लाइन ठीक होती तो दूसरी जगह से तार टूटने की सूचना आ जाती। इस कारण पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही। देर शाम तक कहीं जाकर आपूर्ति सुचारू हो सकी। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई संजीव कुमार का कहना है कि तेज हवाओं के चलते कई जगह पर विद्युत लाइन टूट गई थी। इस कारण दिन भर आपूर्ति बाधित रही। लाइन को दुरुस्त कराने का काम कराया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Meerut News: बहनोई ने महिला पर किया चाकू से हमला, लोगों ने पकड़कर पीटा

जनवाणी ब्यूरो | सरधना: थाना क्षेत्र के ईदगाह रोड स्थित...

राजनीति में अंतर्निहित आर्थिक संभावना

अच्छे से अच्छा खान-पान, अच्छे से अच्छा सहन-सहन और...

प्राथमिकताएं बदलते जनादेश

बंगाल, तमिलनाडु, असम, केरल और पुडुचेरी से सामने आए...

लहूलुहान हुआ लोकतंत्र

पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा को प्रचंड बहुमत...
spot_imgspot_img