Sunday, April 19, 2026
- Advertisement -

पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने मुख्यमंत्री से की भेंट

जनवाणी ब्यूरो |

लखनऊ: प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर भेंट की। भेंट के दौरान पशुधन मंत्री ने मुख्यमंत्री से गोशालाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने पर चर्चा की, ताकि गोशालायें आत्मनिर्भर बन सकें और गोवंश का संरक्षण एवं संवर्धन सुनिश्चित हो सके।

पशुधन मंत्री ने बताया कि प्रदेश में प्रथम चरण में 5 मण्डल मुख्यालयों मुरादाबाद, बरेली, गोरखपुर, झांसी और कानपुर मण्डल मुख्यालय के जनपदों में पीपीपी मोड के आधार पर निराश्रित गोवंश की समस्या के निराकरण के लिए गौशालाओ का निर्माण कराया जायेगा।

इन गोशालाओं को प्राकृतिक खेती, गोबर पेंट के निर्माण के साथ ही सीएनजी, सीबीसी और सौर ऊर्जा से जोड़ा जायेगा। इन गोशालाओं में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाये जाने का हर सम्भव प्रयास किया जायेगा।

पशुधन मंत्री ने बताया कि इन गोशालाओं का रख-रखाव संबंधित संस्था द्वारा ही किया जायेगा और इसे सहभागिता योजना के आधार पर पूरे प्रदेश में तेजी के साथ आगे बढ़ाया जायेगा।

गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने में जनप्रतिनिधियों और सामुदायिक संस्थाओं का सहयोग लिया जायेगा और गोवंश संरक्षण के प्रति आमजन मानस को भी जागरूक किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि गाय के पवित्र गोबर से लक्ष्मी, गणेश व अन्य देवी, देवताओं की मूर्तियां, धूपबत्ती एवं अन्य गौजनित पदार्थो द्वारा निर्मित उत्पादों को बढ़ावा दिया जायेगा और इन उत्पादों को ओडीओपी योजना से भी आच्छादित किया जायेगा, ताकि गोशालायें आत्मनिर्भर बन सकें।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

sadhvi sail: कौन हैं साध्वी सैल? 7 भाषाओं में पारंगत और मिस इंडिया 2026 की विजेता

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Delhi News: आरके आश्रम मार्ग स्टेशन से जुड़ेगा दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क, सफर अब 88 किलोमीटर तक

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार...
spot_imgspot_img