Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का पर्व

  • आल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट एवं झांसी रानी व्यापार मंडल ने धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया लोहड़ी पर्व

जनवाणी संवाददाता |

मुजफ्फरनगर: झांसी रानी व्यापार मंडल एवं ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट द्वारा लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। जिसमे मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी, वरिष्ठ बसपा नेता जियाउर्रहमान भटटे वाले व भाजपा नेता गौरव स्वरुप ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रमुख समाजसेवी मनीष चौधरी ने कहा कि लोहड़ी का त्यौहार अपनी बुराईयों व नफरत को दहन करने का पर्व है।

हम सभी लोहड़ी जैसे प्रमुख धार्मिक त्यौहार को हर्षोल्लास से मनाते हुए अपने अंदर को बुराईयों को भी लोहड़ी की अग्नि में दहन कर देना चाहिए। वरिष्ठ बसपा नेता जियाउर्रहमान ने कहा कि लोहड़ी पर्व आपस में प्रेम और सद्भाव को बढ़ावा देने वाला त्यौहार है, इसलिए नफरत को भी लोहड़ी की अग्नि में दहन करने के साथ-साथ आपस में प्रेम और सद्भाव से रहें। वही भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि लोहड़ी पर्व को किसान भी बडे त्यौहार के रूप में मनाते हैं, क्योंकि इस समय गेंहू व सरसों की फसल पकने को तैयार रहती है। जिसे देखकर किसानो का मन प्रफुल्लित हो जाता है और किसान खुशी से झूम उठते हैं।

इस अवसर पर सभी के द्वारा लोहड़ी के पर्व पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं और लोहड़ी जलाकर ढोल की थाप पर जमकर डांस भी किया। वही ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट एवं झांसी की रानी व्यापार मंडल के अध्यक्ष विक्की चावला के द्वारा कार्यक्रम में पधारने पर सभी का आभार जताया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता कृष्ण गोपाल मित्तल, व्यापारी नेता संजय मिश्रा, भाजपा नेता अशोक बाटला, हिंदू नेता देवेन्द्र चौहान, सपा नेता शलभ गुप्ता,केपी चौधरी, गोपाल कश्यप, भारतवीर प्रधान, हरीश ठकराल, नदीम अंसारी, संजय मदान, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, नमन गर्ग, संजय चावला, बादल वर्मा, राजकुमार कालरा, आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

अगली पीढ़ी के एआई का खाका

कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ध्वनि...

12वीं के बाद खुलेंगे कॅरियर के द्वार

डॉ विजय गर्ग भारत में छात्र अक्सर 12वीं कक्षा पूरी...

विपक्ष से ज्यादा सत्ता पक्ष खुश क्यों है?

पहले भक्त अपने दिमाग का इस्तेमाल करते थे लेकिन...

सड़कें न बनें मौत के रास्ते

सड़कें जीवन को जोड़ने के लिए बनाई जाती हैं,...
spot_imgspot_img