Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

AI वर्ल्ड में बड़ा उलटफेर, नोअम शजीर ने गूगल से इस्तीफा देकर OpenAI का थामा दामन, सैम ऑल्टमैन ने जताई खुशी

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में प्रतिस्पर्धा लगातार तेज होती जा रही है। इस बीच टेक दिग्गज गूगल को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट (इंजीनियरिंग) और जेमिनी AI मॉडल के पूर्व को-लीड नोअम शजीर (Noam Shazeer) ने एक बार फिर कंपनी छोड़ दी है। इस बार उन्होंने गूगल की प्रमुख प्रतिद्वंद्वी कंपनी ओपनएआई (OpenAI) से जुड़ने का ऐलान किया है, जो चैटजीपीटी (ChatGPT) के लिए जानी जाती है।

सोशल मीडिया पर नई पारी की घोषणा

टाइम मैगजीन की सूची में एआई क्षेत्र के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल शजीर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ (पूर्व ट्विटर) पर अपनी नई भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि वह ओपनएआई की टीम के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हैं, हालांकि गूगल को छोड़ना उनके लिए आसान फैसला नहीं था। उन्होंने अपने पूर्व सहयोगियों और प्रोजेक्ट्स के लिए आभार भी जताया।

सैम ऑल्टमैन ने जताई खुशी

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने शजीर के जुड़ने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वह लंबे समय से उनके साथ काम करना चाहते थे और अब यह मौका आखिरकार मिला है। ऑल्टमैन ने इसे ओपनएआई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

गूगल से लंबा और उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता

नोअम शजीर का गूगल से रिश्ता काफी पुराना रहा है। वे साल 2000 में कंपनी के शुरुआती दौर में ही जुड़े थे। 2021 में उन्होंने कंपनी छोड़ दी थी, क्योंकि उनके विकसित किए गए एक चैटबॉट को लॉन्च करने की मंजूरी नहीं मिली थी। बाद में उन्होंने अपनी AI स्टार्टअप Character.AI की शुरुआत की।

2024 में गूगल ने उन्हें एक बड़ी डील के तहत दोबारा कंपनी से जोड़ा था, जिसकी कीमत लगभग 2.7 बिलियन डॉलर (करीब 22 हजार करोड़ रुपये) बताई गई थी। हालांकि यह वापसी ज्यादा समय तक नहीं टिक सकी और अब उन्होंने फिर से कंपनी छोड़ दी है।

एआई क्रांति में अहम नाम

नोअम शजीर को आधुनिक लार्ज लैंग्वेज मॉडल्स (LLMs) के शुरुआती और प्रमुख आर्किटेक्ट्स में माना जाता है। 2017 के उस शोध में उनका योगदान रहा, जिसने आज के AI सिस्टम्स की नींव रखी। उनका ओपनएआई से जुड़ना न सिर्फ गूगल के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, बल्कि इससे एआई की वैश्विक प्रतिस्पर्धा और भी तेज होने की संभावना है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here