Saturday, June 13, 2026
- Advertisement -

टोल के नाम पर आम लोगों से नहीं करने दी जाएगी लूट: मनोज

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने कहा कि सड़क व रेलगाड़ी में यात्रा करना पूर्व की सरकारों के दौरान देश की जनता को सेवा उपलब्ध कराना होता रहा है। लेकिन जब से प्रदेश व केन्द्र में भाजपा की सरकार आई है। तब से दोनों सेवाएं सुविधा नहीं बल्कि व्यवसाय बना दिया गया।

जनता से हर जगह टेक्स वसूला जाता है। अब सड़क पर चलने के लिए भी टैक्स देना पड़ रहा है। टोल के नाम पर सरकार आज जनता को पूंजीपतियों से लुटवा रही है। अब वह क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर जिवाना टोल पर बेमियादी धरना देने की रणनीति पर विचार कर रहे हैं।

पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मनोज पंवार ने बड़ौत में एक बातचीत के दौरान बताया कि पूर्व की सरकारों में जनता  की सुविधा के लिए व देश की तरक्की के लिए रोड बनाए जाते थे। जिस दिन से देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार आई है। अब उद्योगपतियों की कंपनियों से रोड बनवा रहे हैं।

उन्हें सड़क पर चलने वालों को लुटवा रही है। जब वाहन खरीद में, पेट्रोल-डीजल खरीद में और उसका रजिस्ट्रेशन कराने में रोड टेक्स दे दिया तो सड़क पर चलने का यह कैसा टेक्स जनता से वसूला जा रहा है। यह डंडे के बल पर लिया जाता है।

किसी को 50 साल तो किसी को 60 साल टोल के रूप में जनता को लूटने का लाइसेंस दिया जा रहा है। उसी क्रम में जिवाना गांव में खेकड़ा-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर जनता को लूटने का काम शुरु हो गया है। आसपास के गांव वालों को भी गुंडागर्दी से पकड़ पकड़ कर लूटा जा रहा है।

शासन-प्रशासन जनता के उत्पीड़न को देखकर आंख बंद कर रही है। समाजवादी पार्टी पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी एवं अर्जुन अवॉर्डी शौकिन्द्र पहलवान के नेतृत्व में जल्दी ही टोल के आसपास के गांव के लोगों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। जहां डीजल पेट्रोल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।

वहीं 4 साल से गन्ना मूल्य में एक पैसा नहीं बढ़ाया गया। पेमेंट नहीं हो रहा है और ये खेकड़ा सहारनपुर जिस को नेशनल हाईवे का नाम दिया गया पहला रोड है।

जिसका कोई मानक नहीं है। अब टोल के रूप में इलाके की जनता को किसी को जबरन लूटने नहीं दिया जाएगा। यदि इस लूट का बंद नहीं किया तो सपा आंदोलन के लिए तैयार है। संपर्क मार्गों पर गुंडे टाइप के लोग बैठा दिए। वहां आए दिन वह ग्रामीणों को परेशान किया जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: दिल्ली में महंगी हुई बिजली, 500 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली बिजली नियामक आयोग (डीईआरसी)...

Assam: असम के जोरहाट एयरबेस पर AN-32 विमान में लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: असम के जोरहाट एयर फोर्स...

Piyush Goyal: पीयूष गोयल के जन्मदिन पर शुभकामनाओं की बौछार, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी बधाई

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री...

West Bengal: ‘टीएमसी को करना होगा प्रायश्चित’, ममता के खिलाफ एफआईआर पर भाजपा का तीखा वार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_imgspot_img