जनवाणी संवाददाता |
नजीबाबाद: बाल दिवस के अवसर पर नगर के स्कूल में इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने धूमधाम से बाल दिवस मनाया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने समई का जन्मदिन मनाते हुए चाचा नेहरू को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सोमवार को इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने नगर के टाइनी टास स्कूल में स्कूली बच्चों के साथ बाल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन करते हुए महापुरुषों को याद किया। रमा शुक्ला की अध्यक्षता एवं रश्मि अग्रवाल के संचालन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।

