- भरपूर नींद व उचित आहार लें: चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम
जनवाणी संवाददाता |
बुढ़ाना: हुसैनपुर कलां गांव के राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम ने कहा कि कोरोना संक्रमण को मात देने वाले लोग अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के सामने स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न परेशानी आती है। संक्रमण के दौरान व्यक्ति काफी कमजोर हो जाता है। लम्बें समय तक चली दवाओं व वायरस के दुष्प्रभाव के कारण लीवर व आंते काफी कमजोर हो जाती है। अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त नींद लें।
उचित आहार दिल व दिमाग को स्वस्थ रखता है। नींद पूरी न होने से चिड़चिड़ापन, उदास, तनाव, उच्च रक्तचाप व मधुमेह जैसे रोग हो सकते है। कोरोना से ठीक होने के बाद आरम्भ के एक सप्ताह तक दलिया, खिचड़ी, लोकी, तुरई, टिंड़ा व पालक का सेवन करें।
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने व शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय की ओर से प्राप्त दवाईयों का वितरण किया जा रहा है। सभी ग्रामीण इसका लाभ उठाएं। आयुर्वेदिक चिकित्सालय की टीम ने हुसैनपुर कलां, लुहसाना व बुढ़ाना कोतवाली पहुंचकर आयुष किट का वितरण किया।

