जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली में देर रात्रि बाइक सवार युवक व युवती की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई जबकि युवती को हायर सेंटर रैफर किया गया।
मंगलवार की देर रात मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली में झिंझाना की ओर से जा रहे बाइक सवार युवक व युवती की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाया है जहां पर उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि गम्भीर हालत के चलते युवती को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मामले में मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है जिसके प्रयास किए जा रहे हैं। बिडौली चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया घायल युवती का नाम खुशी उम्र 21 वर्ष पुत्री खुर्शीद निवासी पंचकूला हरियाणा की रहने वाली है। जो दिल्ली में कार्य करती थी। युवती बाइक द्वारा युवक के साथ दिल्ली से बाइक पर आई थी।

