Wednesday, June 17, 2026
- Advertisement -

UGC NET जून 2026: एनटीए ने जारी किए एडमिट कार्ड, यहां देखें डिटेल्स

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने परीक्षा के सभी निर्धारित दिनों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

इससे पहले एनटीए ने 10 जून 2026 को परीक्षा शहर की जानकारी देने के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की थी, जिसमें अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा शहर और तिथि की जानकारी दी गई थी। अब जारी एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र, शिफ्ट और अन्य जरूरी विवरण उपलब्ध हैं।

इन तारीखों पर होगी परीक्षा

एनटीए के अनुसार यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा देशभर के विभिन्न केंद्रों पर निम्न तिथियों में आयोजित की जाएगी:

  • 22 जून 2026
  • 23 जून 2026
  • 24 जून 2026
  • 25 जून 2026
  • 29 जून 2026
  • 30 जून 2026

एडमिट कार्ड में इन जानकारियों की जांच जरूरी

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद सभी विवरण ध्यान से जांच लें। इनमें शामिल हैं:

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन संख्या
  • परीक्षा तिथि
  • शिफ्ट और परीक्षा समय
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • विषय

यदि किसी भी प्रकार की गलती दिखाई देती है, तो उम्मीदवार तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

अंडरटेकिंग फॉर्म भी जरूरी

एनटीए ने उम्मीदवारों को अंडरटेकिंग फॉर्म डाउनलोड करने और परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज ले जाना अनिवार्य होगा।

ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें
  • आवेदन संख्या, जन्मतिथि और लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें
  • स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा
  • उसे डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें
  • परीक्षा के लिए इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल लें
spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

JOB: ग्रेजुएट्स के लिए सरकारी नौकरी, एनआईएसीएल अप्रेंटिस भर्ती शुरू

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देश के एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय...

NEET: टेलीग्राम बैन विवाद, केजरीवाल बोले- “सरकार की मंशा पेपर लीक रोकने की नहीं”

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र...

Shamli News: डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत, युवती गंभीर

जनवाणी संवाददाता | झिंझाना: मेरठ करनाल हाईवे पर स्थित बिडौली...
spot_imgspot_img

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here