Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

शराब से मौत पर प्रत्याशी पर दर्ज होगा हत्या का मुकदमा: एसपी

जनवाणी ब्यूरो |

शामली: त्रिस्तरीय पंचायत को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा निरंतर थाना स्तर पर संभ्रांत व्यक्तियों के मीटिंग की जा रही हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने साफ चेताया कि अगर चुनाव में शराब से कोई मौत होती है तो उस संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

मंगलवार को जिलाधिकारी जसजीत कौर एवं पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से थाना आदर्श मंडी के प्रांगण में क्षेत्र की ग्राम पंचायतों के संभ्रांत नागरिकों से पंचायत चुनाव को लेकर संवाद स्थापित किया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि यदि कहीं पर कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो ऐसी कड़ी कार्यवाही होगी जो नजीर बनेंगी। इसलिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना किया जाए शांति पूर्वक चुनाव कराना हमारी प्राथमिकता है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने में अपनी सहभागिता प्रदान करें।

07 9

जिलाधिकारी ने कहां कि यदि कहीं पर शराब बेचने एवं किसी भी प्रकार का प्रलोभन देने या अन्य किसी भी प्रकार का दबाव यदि कोई बनाता है तो उसकी सूचना तत्काल हमको दी जाए ताकि समय पर ऐसे लोगों पर कठोर कार्रवाई की जा सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि वोटर लिस्ट में यदि किसी को कोई कोई समस्या हो तो उसका जानकारी दी जाए जिसका एसडीएम के माध्यम से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनपद में कोरोना के केस में लगातार वृद्धि हो रही है इसलिए कोविड-19 के जितने भी प्रोटोकल है सभी के द्वारा उनका पालन किया जाए। साथ ही, उन्होंने 45 वर्ष से ऊ पर के सभी लोग से भयमुक्त होकर कोविड-19 वैक्सीन लगवाने की अपील की।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव ने कहा कि चुनाव में अथवा चुनाव पूर्व हिंसा दवाब अथवा अवरोध पैदा करना लोकतंत्र के महापर्व में कानूनी रूप से अपराध की श्रेणी में आता है। अत: कोई भी ऐसा कार्य न हो। एसपी ने कहा कि गड़बड़ी करने वालों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा कि प्रत्याशी शराब का वितरण नहीं करेंगे। यदि उनके द्वारा वितरित की शराब से कोई जनहानि होती है तो उनके विरुद्ध हत्या एवं हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया जाएगा। साथ ही, पुलिस अधीक्षक ने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वाले अथवा अपराध करने वाले के विरुद्ध गैंगस्टर, एनएसए की कार्यवाही की जाएगी। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने चुनावी शिकायत के लिए पुलिस विभाग द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर-7839866133 की भी क्षेत्र के लोगों को जानकारी दी।

इस अवसर पर एसडीएम कैराना शामली संदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी शामली, प्रभारी निरीक्षक आदर्श मंडी थाना एवं अन्य कर्मचारी व क्षेत्र के संभ्रांत लोग एवं महिलाएं मौजूद रही।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather: नौतपा की तपिश बढ़ाएगी मुश्किलें, इन बातों का रखें खास ध्यान

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी का...

Noida News: ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी भीषण आग, 20 से ज्यादा जलकर राख

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना...
spot_imgspot_img