- खेकड़ा के फखरपुर से गुरुवार को लापता हुए था सात वर्षीय बच्चा
- पुलिस ने सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये देने का एलान किया
जनवाणी संवाददाता |
बागपत: फखरपुर गांव से लापता छात्र शौर्य की सूचना देने वाले को पुलिस की ओर से 50 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने सोमवार को भी तलाश जारी रखी। फखरपुर गांव से ट्यूशन से लौटते हुए सतवीर का सात वर्षीय बेटा शौर्य लापता हो गया था।

गुरुवार की शाम से ही बच्चे की तलाश शुरू कर दी गयी थी। लेकिन सोमवार तक भी बच्चे की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस ने अब सूचना देने वाले को 50 हजार रुपए देने का एलान किया है। कहा कि जानकारी देने वाले कि जानकारी भी गोपनीय रखी जायेगी।

