Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

नमिता ने खेली 62 रनों की पारी, टीम फाइनल में

  • मेरठ मंडल ने अयोध्या को 208 रन से किया पराजित फाइल मुकाबला कल
  • स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम द्वारा बेहतर प्रदर्शन से फाइल में पहुंचने की संभावना बनी
  • पूल अ का सेमीफाइनल और पूल इ का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आज

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: प्रदेशीय स्तर पांच दिवसीय क्रि केट टूर्नामेंट के तीसरे दिन एसडी सदर, फैजाम, एनएएस व जीआईसी के मैदान पर खेली जा रही पांच दिवसीय बालिका व बालक वर्ग के बीच रविवार को सेमी फाइनल मुकाबला खेला गया। जिसमें मेरठ मंडल की टीम ने अयोध्या की टीम को 208 रन से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। वहीं, मेरठ मंडल की ओर से बागपत की नमिता सिंह ने 26 बॉल की पारी खेलते हुए 62 रन बनाकर नोटआॅउट रही।

जहां टीम की मैनेजर ने खिलाड़ी का गले लगाकर बधाई दी। वहीं, बालक वर्ग में झांसी की टीम को वॉकओवर मिला। रविवार को सेमी फाइनल मुकाबले में बालक व बालिका वर्ग में आगरा,आजमगढ़, मेरठ, स्पोर्ट्स कालेज सैफई व अयोध्या ने अपनी प्रतिद्वंदी टीम को पराजित कर मुकाबला जीता। आज की विजेता टीम फाइनल में पहुंच जाएंगी। मेरठ मंडल में खेले जा रहे पांच दिवसीय टूर्नामेंट का सेमीफाइल मुकाबला खेला गया।

जिसमें बालिका वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी की जिसमें आगरा की टीम ने 4.3 ओवर में एक विकेट खोकर 45 रन बनाए। जहां रनों का पीछा करते हुए मुरादाबाद की टीम ने 14.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 41 रनों का लक्ष्य दिया था। लेकिन, आगरा की टीम ने मुरादाबाद की टीम को 9 विकेट से पराजित कर मैच जीत लिया। अंडर-14 बालक वर्ग में फैजाम इंटर कालेज के मैदान पर पहला मैच मिर्जापुर और आजमगढ़ की टीम के बीच खेला गया।

जिमसें मिर्जापुर की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 16.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 53 रन बनाए। वहीं, आजमगढ़ की टीम ने रनों का पीछा करते हुए 5.5 ओवर में 2 विकेट खोकर 54 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया। वहीं, दूसरा मुकाबला मुरादाबाद व आगरा टीम के बीच खेला गया। जिसमें आगरा की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 191 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन, मुरादाबाद की टीम 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 121 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

एनएएस इंटर कालेज के मैदान पर पहला मुकाबला झांसी के बीच खेला जाना था, लेकिन देवीपतन टीम द्वारा प्रतिक्रिया ना मिलने पर झांकी की टीम को वॉकओवर मिला। दूसरा मुकाबले में मेरठ की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 144 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए बरैली टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 83 रन बनाकर मैच गवाया। तीसरा मैच स्पोर्ट्स इंटर कालेज सैफई की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 7.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन बनाए।

जहां झांसी की टीम ने रनों का पीछा करते हुए 15 ओवर में 10 विकेट देकर 64 रनों का लक्ष्य देकर मैच हार गई। जीआइसी के मैदान पर पहला मुकाबला अयोध्या व कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बीच खेला गया। अयोध्या की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की और 15 ओवर में 10 विकेट खोकर 117 रनों का लक्ष्य रखा। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15 ओवर में 6 विकेट खोकर 94 रन ही बना पाई।

जिसके कारण 24 रनों से अयोध्या ने मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मुकाबला मेरठ और अयोध्या के बीच खेला गया। जिसमें मेरठ ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 1 विकेट खोकर 231 रन बनाए। रनों का पीछा करते हुए अयोध्या की टीम 10.5 ओवर में 10 विकेट खोकर 24 रन ही बना पाई और मैच हार गई।

आज इन इन टीम के बीच होगा कांटे का मुकाबला

सोमवार को पूल अ का सेमीफाइनल मैच मेरठ और स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के बीच खेला जाएगा। यह मैच करीब सुबह 7 बजे फैज ए आम इंटर कॉलेज के मैदान पर होगा। वहीं, पूल इ का क्वार्टर फाइनल मैच लखनऊ और आजमगढ़ के बीच खेला जाएगा। जो सुबह 7 बजे जीआइसी के मैदान पर होगा। इसके अलावा पूल इ का दूसरा क्वार्टर फाइनल मैच आगरा और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ के बीच सुबह 7 बजे से एनएएस इंटर कालेज के मैदान पर खेला जाएगा। बाकि मैच की जानकारी आजदोपहर में जारी की जाएगी।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img