Monday, June 22, 2026
- Advertisement -

डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत, हंगामा

  • झोलाछाप नर्स कर रही गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़
  • एक साल में तीसरी घटना घर पर खोल रखा क्लीनिक

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/मवाना: स्वास्थ्य विभाग झोलाछाप चिकित्सकों पर कार्रवाई करने का भले ही दावा करता हो, लेकिन नगर की गली-मोहल्लों में झोलाछाप चिकित्सकों का जाल बिछा रखा है। शनिवार शाम एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। झोलाछाप नर्स ने बिना दर्द बने जबरदस्ती महिला की डिलीवरी कर दी। डिलीवरी के दौरान नवजात शिशु पेट में ही मर गया। हालत इस कदर गंभीर हो गई कि महिला का गर्भाश्य तक बाहर आ गया।

झोलाछाप नर्स ने केस बिगड़ता देख मौके पर मौजूद परिवार के सदस्यों से प्राइवेट नर्सिंग होम ले जाने की बात कर पल्ला झाड़ लिया। महिला को रक्तस्राव अधिक होता देख परिजन के हाथ-पैर फूल गये और किला रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पीड़िता के पति ने हंगामा करते हुए थाने एवं सीएमओ को झोलाछाप नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। बता दे कि झोलाछाप नर्स ने एक साल में दर्जनों गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर चुकी है।

04

मवाना खुर्द निवासी सलमान पत्नी गुलफसा को लेकर भैंसा रोड पर अवैध रूप से प्रसव क्लीनिक चला रही झोलाछाप नर्स के पास पहुंचा। झोलाछाप नर्स ने डिलीवरी से पहले प्रसव कराने के लिए 10 हजार रुपये जमा करा लिए। पति सलमान का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान पीड़ित महिला का झोलाछाप नर्स ने जबरदस्ती प्रसव करा देने पर महिला गुलफ्सा की हालत बिगड़ गई। झोलाछाप नर्स की लापरवाही के चलते हालत बिगड़ने पर नवजात शिशु की मृत्यु हो गई।

यह देखकर पति सलमान और परिजनों के पैरों की जमीन खिसक गई। नवजात शिशु की मृत्यु होने पर परिवार के सदस्यों ने झोलाछाप नर्स को घेर लिया ओर हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पीड़ित महिला की हालत गंभीर देखते हुए झोलाछाप नर्स ने इलाज करने से मना कर दिया। तब पति ने किला रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया। इस मौके पर परिवार के सदस्यों ने झोलाछाप नर्स के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में तहरीर दी है।

मवाना प्राइवेट नर्सिंग होम में भी चल रहा गोरखधंधा

स्वास्थ्य विभाग की सांठगांठ के चलते नगर में ऐसे कई प्राइवेट नर्सिंग होम संचालित है। जिसमें 10वीं फेल महिलाओं एवं सफाई करने वाली महिला गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रही है, लेकिन स्थिति को बढ़ने से पहले नर्सिंग होम संचालक पीड़ित परिवार के सदस्यों से सेटिंग-गेटिंग कर मामला रफा-दफा कर देते हैं। नगर के प्राइवेट नर्सिंग होम में भी बिना डिग्री के झोलाछाप महिलाएं गर्भवती महिलाओं का प्रसव करने में जुटी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मुहिम को सहारनपुर में समर्थन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: गाय को राष्ट्रमाता घोषित किए जाने...

जुबली पार्क रामलीला के मुख्य निर्देशक बने सुरेश निझावन

जनवाणी संवाददाता । सहारनपुर: श्री कृष्णा राम नाटक क्लब, जुबली...

CBSE Result 2026: CBSE छात्रों के लिए बड़ी राहत, पुनर्मूल्यांकन पूरा, जल्द आएंगे बाकी परिणाम

जनवाणी ब्युरो | नई दिल्ली: नीट यूजी पुनर्परीक्षा के बीच...

World Yoga Day: अक्षय कुमार से शिल्पा शेट्टी तक, योग दिवस पर सितारों में दिखा फिटनेस का जुनून

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img