- 9 मार्च को होगा सीसीएसयू का दीक्षांत समारोह
- समारोह को लेकर अभी तक नही हो पाया है कुछ तय
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में इसबार होने वाले दीक्षांत समारोह को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कोरोना केचलते व शासन की गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय समिति अभी ये तय नहीं कर पा रही है कि इसबार समारोह होगा तो कैसे होगा ऑफलाइन या फिर ऑनलाइन।
अगर ऑनलाइन होता है तो कैसे किया जाए, हालांकि दीक्षांत समारोह की तिथि सीसीएसयू की ओर से जारी कर दी गईं जो कि 9 मार्च में होगा,लेकिन अभी इसपर कुछ तय नहीं हो पा रहा है कि समारोह कैसे किया जाएगा।
लिस्ट पर नहीं कोई चर्चा
बता दे कि अभी एक महीने पहले सीसीएसयू में दीक्षांत समारोह को लेकर लिस्ट बनाने की बात हुई थी। हालांकि टैम्प्रेरी लिस्ट तैयार हुइ पर उसको अभी तक तो फाइनल तक नहीं किया गया है,इससे संबंधित समिति तो बनाई गई थी,लेकिन समिति ने केवल शासन को प्रस्ताव भेजा था ऑनलाइन करवाने का, वहीं अभी दो महीने पहले इस संबंध में वीसी ने गर्वनर से मीटिंग में चर्चा भी की थी,लेकिन उसका भी कोई समाधान नहीं निकल पाया था।
समारोह को लेकर हालांकि कुछ दिन पहले से चर्चाएं तो चल रही है कि ये मार्च के पहले सप्ताह यानी 9 मार्च करवाया जा सकता है, लेकिन अभी तक ये नही तय हो पाया है कि समारोह कैसे होगा ऑफलाइन या ऑनलाइन। बता दे कि अगर ऑफलाइन होता भी है तो वो पहले की तरह नहीं हो पाएगा, या तो उसमे केवल गिने चुने विद्यार्थियों को ही बुलाया जाएगा वह भी मास्क पहनकर और सेनिटाइजर का प्रयोग करेंगे और उसके बाद ही उन्हें प्रवेश दिया जाएगा।
वहीं समाराेह में दूरी पर बैठाने का इंतजाम करना होगा, खाने का सामान भी पैक ही दिया जाएगा। अगर आॅनलाइन होता है तो वो सभी को अपने अपने घर से अटैंड करना होगा पर उसमें मेडल घर पर भेजे जाए या कॉलेज में या क्या ऑप्शन हो ये विचार हो रहा है। फिलहाल अभी कुछ क्लीयर नहीं है। प्रति कुलपति प्रो. वाई विमला ने बताया कि समारोह को लेकर अभी कुछ तय नहीं कर पाए है, इस संबंध में जल्द ही बैठक होगी।

