Saturday, April 18, 2026
- Advertisement -

आखिरी दिन प्रत्याशियों की नामांकन प्रक्रिया पूरी

  • कांग्रेस के छह प्रत्याशियों सहित भाजपा के संगीत सोम
  • सपा के आदिल चौधरी, बसपा के दिलशाद ने किया नामांकन

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: 2022 के विधानसभा चुनाव के लिये पहले चरण के नामांकन के आखरी दिन शुक्रवार को नामांकन की प्रकिया पूरी हो जाने के बाद चुनाव की रफ्तार तेज हो गई। जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों से सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों एवं अन्य पार्टी के उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पर्चे दाखिल कर दिए।

001 3

14 जनवरी से जारी नामांकन के आखिरी दिन शुक्रवार को कांग्रेस के छह घोषित प्रत्याशियों सहित भाजपा, सपा, बसपा एवं अन्य दलों के प्रत्याशी नामांकन करने के लिये कलक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष में दाखिल हुए। इनमें कांग्रेस के प्रत्याशी रंजन शर्मा-शहर, अवनीश काजला-कैंट, जगदीश शर्मा-सिवालखास, नफीस सैफी-मेरठ दक्षिण, रिहानुद्दीन-सरधना एवं अर्चना गौतम ने हस्तिनापुर सीट से नामांकन दाखिल किया। इसी क्रम में भाजपा के प्रत्याशी संगीत सोम ने सरधना सीट से, सपा के वर्तमान विधायक रफीक अंसारी ने शहर से, सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी आदिल चौधरी ने मेरठ दक्षिण सीट एवं बसपा उम्मीदवार दिलशाद शौकत ने भी शहर सीट से नामांकन दाखिल किया।

जबकि चंद्रशेखर की आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी की हैसियत से भूपेंद्र बाफर ने सिवालखास सीट से अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन किया, इस प्रकार 14 जनवरी से जारी नामांकन की प्रक्रिया आखिरी दिन 21 जनवरी शुक्रवार को पूरी हो गई और इस अवधि के दौरान सभी प्रत्याशियों ने अपने-अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इसके बाद चुनाव की रफ्तार में तेजी आ गई और लोग चुनावी गणित में जुट गए। नामांकन के बाद कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों ने मीडिया से रूबरू होते हुए भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने कहा कांग्रेस ने हमेशा किसान, मजदूर, कमजोर वर्गों का साथ दिया और भाजपा ने उनके हकों की उपेक्षा की। सपा के प्रत्याशी रफीक अंसारी एवं आदिल चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार की दमनकारी नीतियों से जनता त्रस्त आ चुकी है। जो चुनाव में इसका जवाब वोट से देगी।

उन्होंने कहा भाजपा के शासन में महंगाई, बेरोजगारी बेतहाशा बढ़ी है और भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा। सरकारी विभागों में आम जनता की सुनवाई नहीं हो रही है। जिससे जनता में भारी रोष व्याप्त है। बसपा के दिलशाद शौकत ने प्रेस को बताया कि प्रदेश में बसपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा विकास कार्य हुए और कमजोर वर्गों को उनका हक दिलाया गया।

सात विधानसभा सीटों के लिये 93 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

जनपद की सात विधानसभा सीटों के लिये होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये 93 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन के आखिरी दिन के बाद जो तस्वीर सामने आई है। उनमें सबसे ज्यादा कैंट सीट पर 18, किठौर सीट पर 13, मेरठ सीट पर 12, दक्षिण सीट पर 15, सरधना सीट पर 11, सिवालखास सीट पर 14 और हस्तिनापुर सीट पर 10 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

डीएम के. बालाजी ने बताया कि सात दिन तक चली नामांकन प्रक्रिया में सिवालखास सीट पर सुभाष निर्दलीय, मनिंदरपाल, भारतीय जनता पार्टी, मुकर्रम अली पुत्र नन्हें खातून बहुजन समाज पाटी, नजाकत अली, कुलदीप आम आदमी पार्टी, अमित जानी, आॅल इंडिया फारवर्ड ब्लॉक, गुलाम मोहम्मद, राष्ट्रीय लोकदल, रफत एआईएमआईएम, जगदीश प्रसाद, इंडियन नेशनल कांग्रेस, भूपेन्द्र सिंह आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), तहजीब इंडिया जनशक्ति पार्टी, जगवीर सिंह भारतीय जनता दल, नसीम निर्दलीय, शिवम शर्मा, निर्दलीय, सरधना से दयाचन्द निर्दलीय अतुल समाजवादी पार्टी, संजय आम आदमी पार्टी, संजीव धामा, बहुजन समाज पार्टी, संगीत सिंह सोम, भारतीय जनता पार्टी, जीशान आलम, एआईएमआईएम, सैयद रिहानुद्दीन कांग्रेस विनोद, निर्दलीय देवेन्द्र पुत्र राजपाल निर्दलीय रमेश चन्द, पिछड़ा समाज पार्टी, देवेन्द्र पुत्र शौराज, जन अधिकार पार्टी, हस्तिनापुर से योगेश वर्मा, समाजवादी पार्टी, संजीव कुमार बहुजन समाज पार्टी, दिनेश, भारतीय जनता पार्टी, ममता, भारतीय बीर दल, विनोद कुमार, एआईएमआईएम, अनमोल, आम आदमी पार्टी, अर्चना गौतम, इंडियन नेशनल कांग्रेस, हिमांशु सिद्धार्थ, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), शशि, मिहिर सेना पार्टी, रविन्द्र कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी, किठौर विधान सभा क्षेत्र से शाहिद मंजूर, समाजवादी पार्टी, राजेश गिरी, भारतीय जनता दल, सत्यवीर त्यागी, भारतीय जनता पार्टी, बबीता, कांग्रेस, कुशलपाल भावी, बहुजन समाज पार्टी तसलीम अहमद, एआईएमआईएम, पवन शर्मा, निर्दलीय राहुल कुमार, आम आदमी पार्टी चन्द्र विशाल त्यागी, निर्दलीय जैद जरार नकी भारतीय एकता पार्टी, अनस, आजाद समाज पार्टी, दाउद, भारतीय जन जागरूक पार्टी, संजीव कुमार, लोक जनशक्ति पार्टी ने नामांकन दाखिल किया।

मेरठ कैन्ट से राकेश प्रजापति, राष्ट्रीय समाज पवन कुमार धीमान, न्याय पार्टी अमित शर्मा, बहुजन समाज पार्टी, अमित अग्रवाल, भारतीय जनता पार्टी, उपेन्द्र कुमार अपनी जनता पार्टी, राजीव कुमार, निर्दलीय, दीपक सैनी, निर्दलीय, मनीषा अहलावत, राष्ट्रीय लोकदल, मदन सिंह मान, आम आदमी पार्टी, जानी पॉल, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), अवनीश, काजला कांग्रेस, कु. बिंदु लोक जनशक्ति पार्टी, सुधीर अग्रवाल, समग्र विकास पार्टी, धर्मराज छाबरिया, स्वतंत्र जनता राज पार्टी, ओमप्रकाश कनिक, पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया (डेमोकेटिक), सनी गुप्ता, निर्दलीय ब्रिजेश कुमार गुप्ता, दीपक सिरोही, शिव सेना, मेरठ से कमल दत्त शर्मा, भारतीय जनता पार्टी, अफजाल, सबसे अच्छी पार्टी, कपिल शर्मा, आम आदमी पार्टी अशोक, निर्दलीय दिलशाद, शौकत बहुजन समाज पार्टी रफीक अंसारी, समाजवादी पार्टी, अंकित शर्मा, निर्दलीय इमरान अहमद एआईएमआईएम, सुशील वर्मा, लोक जनशक्ति पार्टी, रंजन शर्मा, कांग्रेस, कनक जैन, मिहिर सेना, अली शेर आजाद समाज पार्टी ने नामांकन दाखिल किया गया।

मेरठ दक्षिण से सोमेन्द्र सिंह तोमर, भारतीय जनता पार्टी, अफजाल सबसे अच्छी पार्टी राजुद्दीन गडरे, बहुजन मुक्ति पार्टी, आदिल, समाजवादी पार्टी, नफीस इंडियन नेशनल कांग्रेस, हरीश चन्द, निर्दलीय,रामशरण सैनी, लोक जनशक्ति पार्टी, शालिनी, निर्दलीय, रवि भट्ट, निर्दलीय, प्रभाष चन्द्र सरकार निर्दलीय शकील अहमद, नकी भारतीय एकता पार्टी ने नामांकन दाखिल किया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delimitation Bill: लोकसभा में बिल गिरने पर अभिषेक बनर्जी ने साधा NDA पर निशाना, महिलाओं के आरक्षण की मांग की

जनवाणी ब्यूरो नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के राष्ट्रीय महासचिव...
spot_imgspot_img