Tuesday, January 20, 2026
- Advertisement -

एनएसएस कैडेट्स ने चलाया महाविद्यालय में सफाई अभियान

जनवाणी संवाददाता  |

शामली: जैन कॉलिज आफ एजुकेशन बनत में राष्ट्रीय सेवा योजना के एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया है। कैंप में एनएसएस कैडेटस ने श्रमदान किया।

मंगलवार को महाविद्यालय में एक दिवस कैंप का शुभारंभ प्रबंध समिति सचिव दीपक जैन व प्राचार्या अनुपमा शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयं सेवक-सेविकाओं ने गांव गोहरपुर मार्ग स्वच्छता अभियान चलाया।

वहीं नुक्कड नाटिका से लोगों को स्वच्छता के लिए जागरुक किया गया। कॉलेज में खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें राजन, निशांत, शुभम मलिक, दीक्षित, अर्जुन, सचिन, काजल, संध्या आंचल व प्रवक्ता पूनम, पुनीत कौशिक, डा. उदयवीर आदि मौजूद रहे।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

UP: युवराज की मौत, पिता ने किया खुलासा, दफ्तर से देर से घर लौटने की बताई वजह

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित टाटा...

Shamli News: पुलिया से टकराकर कार पलटने से दो लोगों की मौत

जनवाणी संवाददाता । शामली: आदर्श मंडी थानाक्षेत्र में कुडाना मार्ग...
spot_imgspot_img