Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती थाने में किया हंगामा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: घरवालों के विरोध को देखते हुए एक प्रेमी जोड़ा घर से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। लड़की के घरवालों ने लड़के से शादी से इन्कार कर दिया। इस बात पर लड़की ने थाने में हंगामा कर दिया। वह प्रेमी से ही शादी करने पर अड़ गई। मामला लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र का है।

शनिवार को लिसाड़ी गेट के एक कालोनी निवासी युवक अपनी प्रेमिका को लेकर फरार हो गया। लड़की भी लिसाड़ी गेट क्षेत्र की एक कालोनी की रहने वाली है। लड़की के घरवालों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।जानकारी पर पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शनिवार शाम प्रेमी-प्रेमिका को हिरासत में ले लिया और चौकी ले गई।

इसकी जानकारी होने पर लड़के और लड़की के घरवाले भी समर गार्डन चौकी पहुंच गए। लड़के के घरवालों ने कहा कि लड़की बिरादरी की है, इसलिए उन्हें शादी करने में कोई ऐतराज नहीं हैं। इस पर लड़की के स्वजन ने आक्रोश जताते शादी कराने से इंकार कर दिया। इस पर लड़की ने प्रेमी से ही शादी करने का ऐलान कर दिया।

लड़की ने कहा कि करीब तीन माह से उन दोनों का संबंध है। देर रात तक तक पुलिस की मौजूदगी में प्रेमी-प्रेमिका के घरवालों के बीच सुलह समझौते के प्रयास चल रहे हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों पक्षों में सुलह न होने पर लड़की या उसके घरवाले जो तहरीर देंगे उसके अनुसार मुकदमा कायम कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों के लोग थाने पर जमा हैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP Board Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं के रिजल्ट जारी, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें परिणाम

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

West Bengal: कुमारगंज में भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु सरकार पर हमला, सियासी माहौल गर्म

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल में जारी चुनावी...

Fuel Price: सरकार ने पेट्रोल-डीजल बढ़ोतरी की खबरों को किया खारिज, बताया अफवाह

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दि​क स्वागत...
spot_imgspot_img