- रैपिड ने डिवाइडर से अवरोधक व वन विभाग ने कटवाए पेड़, हाइटेंशन लाइन भी की दुरुस्त
जनवाणी संवाददाता |
मेरठ: कांवड़ यात्रा के मद्देनजर डीएम के निर्देश पर तमाम विभागों ने रुड़की रोड पर टैंक चौराहे से लेकर दौराला सिवाया टोल प्लाजा तक आॅपरेशन आॅल क्लीयर अभियान चलाया। मेरठ-दिल्ली रैपिड टेÑन की कार्यदायी संस्था एनसीआरटीसी ने साइट से तमाम भारी भरकम अवरोध हटवा दिए हैं। ऐसा इसलिए ताकि कांवड़ियों को इस प्रमुख यात्रा मार्ग पर किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पडेÞ। इसके लिए रोड के बीच रैपिड के ब्रिज के नीचे डिवाइडर को मिट्टी से भरवा गया है। उसके चारों ओर एक फीट की दीवार खड़ी कर वहां सफाई भी करा दी गयी है।
रैपिड रेल के लेखा नगर स्टेशन से वाया सोफीपुर दौराला स्टेशन तक इसी प्रकार से अभियान चलाकर सफाई का कार्य करा दिया गया है। हालांकि मोदीपुरम में पुलिस चौकी के सामने रैपिड ट्रेन का रूट पहले से मौजूद पुल को देखते हुए रोड पर पल्लवपुरम वाली साइड पर कर दिया गया है। रोड साइड होने की वजह से यहां कांवड़ यात्रा मार्ग को लेकर किसी प्रकार के अवरोध व बाधा जैसी स्थिति नहीं है, लेकिन इसके बाद भी अन्य संस्थाओं ने कांवड़ मार्ग जो मोदीपुरम के पुल से होकर गुजर रहा है। वहां स्ट्रीट लाइट व कैमरों आदि की व्यवस्था कर दी है।
इसके अलावा लेखानगर से दौराला स्टेशन तक भी पथ प्रकाश व्यवस्था के अलावा सीसीटीवी व पेड़ों की कटाई का काम चल रहा है। इसके अलावा नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग ने भी इस रूट पर बडेÞ स्तर पर काम शुरू करा दिया है। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. हरपाल सिंह ने बताया कि पूरे रुड़की रोड पर सफाई कार्य कराया जा रहा है। इसके अलावा पीवीवीएनएल की टीम भी वहां लगी हुई है। हाइटेंशन वायर दुरुस्त किए जा रहे हैं। खंबों की भी चेकिंग करायी जा रही है। कांवड़ यात्रा को देखते हुए यहां युद्ध स्तर पर काम चल रहा है।

