Saturday, May 23, 2026
- Advertisement -

तेंदुए के अटैक से फैली दहशत

  • वन विभाग का सर्च आपरेशन जारी, एक वीडियो में खेलते दिखे तीन शावक

जनवाणी संवाददाता |

किठौर: छुछाई में तेंदुए ने बाइक सवार पर किया हमला, बाल-बाल बचा छुछाई-ललियाना मार्ग में तेंदुआ और तीन शावक देखे जाने का दावा करने वाले कई वीडियो के प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर वनविभाग के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और तेंदुए के पदचिह्न तलाशने का प्रयास किया, लेकिन रात के समय व खेतों में जल भराव के कारण तेंदुआ या उसके कोई पदचिह्न की पहचान नहीं हो सकी।

तेंदुआ देखे जाने से लोगों में दहशत है। ग्रामीणों के अनुसार, प्रसारित वीडियो छुछाई गांव की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार सुबह छुछाई-ललियाना मार्ग पर स्थित सरकारी स्कूल के पास तेंदुआ मार्ग को पार करता हुआ देखा गया। जिसके चलते मार्ग के दोनों ओर वाहन खड़े हो गए और मोबाइल द्वारा वीडियो बनाने लगे। इसी बीच मार्ग से गुजरते हुए एक बाइक सवार ललियाना निवासी तालिब पर तेंदुए ने हमला किया जिसमें बाइक सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गया। उधर, दूसरी वीडियो एक खेत की बताई जा रही है।

जिसमें तीन शावक चकरोड पर खेलते दिख रहे हैं। वीडियो प्रसारित होने पर वन विभाग रेंजर हरज्ञान सिंह मौके पर पहुंचे और पदचिह्नों को तलाश का प्रयाश किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। वन विभाग कर्मचारियों व थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को सचेत रहने की सलाह दी है। उधर, वन निरीक्षक हरज्ञान सिंह का कहना है कि क्षेत्र में तेंदुए से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीणों की सूचना पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। तेंदुए के पदचिन्हों को भी तलाशा जा रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Delhi News: निजी स्कूलों के लिए बड़ा फैसला, सरकारी मंजूरी के बिना भी बढ़ा सकते है फीस

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली हाईकोर्ट ने प्राइवेट स्कूलों...

Weather Update: देशभर में भीषण गर्मी का कहर, IMD ने 28 मई तक जारी की चेतावनी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: देशभर में लगातार बढ़ती गर्मी...

NEET-UG 2026 परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया शुरू, 27 मई तक भरें बैंक डिटेल्स

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Chirag Paswan: पेट्रोल-डीजल महंगाई पर चिराग पासवान का बयान, कहा बढ़ते दामों पर नियंत्रण की पूरी कोशिश

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री चिराग...
spot_imgspot_img