Monday, May 25, 2026
- Advertisement -

प्रभारियों के कंधे पर स्कूल, प्रधानाचार्य का टोटा

  • हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद हेडमास्टर के वेतन में विभाग कर रहा हीलाहवाली

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: एक ओर चलो स्कूल की ओर अभियान दूसरी ओर स्कूलों में प्रधानाचार्य के ना होने की स्याह हकीकत। तमाम ऐसे स्कूल है जहां प्रधानाचार्य के स्थान पर प्रभारियों से गुजारा किया जा रहा है, लेकिन अब उम्मीद है कि हालात शायद बदल जाएं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत प्रभारी प्रधानाध्यापकों को बेसिक शिक्षा विभाग नियमित प्रधानाध्यापक के बराबर वेतन देने को तैयार नहीं है। पिछले कुछ महीनों में विभिन्न याचिकाओं में हाईकोर्ट ने प्रभारी प्रधानाध्यापकों को भी नियमित प्रधानाध्यापक के समान वेतन देने के आदेश दिए हैं, लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने सिंगल बेंच के आदेश का अनुपालन करने की बजाय डबल बेंच में इसके खिलाफ अपील कर दी है।

अफसरों का तर्क है कि नियमावली में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्थायी प्रधानाध्यापक के समान वेतन देने की कोई व्यवस्था नहीं है। यह नितांत अस्थायी व्यवस्था है। वहीं, दूसरी ओर परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों में भारी संख्या में प्रधानाध्यापकों के पद रिक्त होने के बावजूद 10-12 साल पदोन्नति नहीं की जा रही है। प्रयागराज में ही 9 फरवरी 2009 के बाद नियुक्त शिक्षकों का प्रमोशन नहीं हुआ है। वर्षों से सहायक अध्यापक ही प्रभारी प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं और पदोन्नति की आस लगाए बैठे हैं। पदोन्नति न होने से नाराज प्रभारी प्रधानाध्यापकों ने ही याचिकाएं की थीं।

कब पूरी होगी प्रधानाध्यापकों की कमी

परिषदीय स्कूलों में नियमित प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति पर छह साल में निर्णय नहीं हो सका है। शिक्षा मंत्रालय की ओर से होने वाली प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार हर साल प्रधानाध्यापकों की तैनाती का प्रस्ताव रखती है, लेकिन उस पर अमल नहीं हो पा रहा। एक चौथाई उच्च प्राथमिक स्कूलों में नियमित प्रधानाध्यापक नहीं हैं। प्रमोशन न होने से शिक्षकों को आर्थिक नुकसान तो हो ही रहा है, शिक्षकों की नई भर्ती में भी अड़चन आ रही है। 2019-20, 2020-21, 2021-22 व 2022-23 सत्र की पीएबी बैठकों में अफसरों ने प्रधानाध्यापकों के 50 फीसदी पदों पर सीधी नियुक्ति पर विचार करने की भी बात कही थी।

प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच में निकला फर्जी

परतापुर: बाइपास स्थित एक कॉलोनी की किशोरी ने एक प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। तहरीर के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू, पुलिस ने घंटों घटनास्थल पर सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। जिसमें मामला फर्जी पाया गया। परतापुर बाइपास की कालोनी निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार सुबह उसकी 10 वर्षीय बहन कालोनी की एक दुकान पर सामान लेने गई थी। वापस आते समय सडक पर एक प्रोफेसर ने उसे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।

जिसके बाद घर पहुंची किशोरी ने बहन को घटना के बारे में बताया। महिला किशोरी को लेकर परतापुर थाने पहुंची और पुलिस को तहरीर देते हुए प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। थाना प्रभारी सुभाष गौतम ने बताया कि फुटेज में देखा गया कि जिस समय किशोरी दुकान पर सामान लेने गई थी। उससे एक घंटे पहले ही प्रोफेसर डयूटी के लिए कालोनी के गेट से बाहर निकल गए थे। जांच में मामला फर्जी पाया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

UP News: बढ़ती बिजली मांग पर सीएम योगी सख्त, अधिकारियों को 24×7 मॉनिटरिंग के निर्देश

जनवाणी ब्यूरो | लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

Latest News: UPSC ने निकाली 194 पदों पर भर्ती, 12 जून तक करें आवेदन

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img