Saturday, May 9, 2026
- Advertisement -

Weather News: भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल, दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश बनी आफत

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: देशभर में भीषण गर्मी से लोगों के हाल बेहाल हैं। वहीं, जहां पूरे उत्तर पश्चिम भारत में चिलचिलाती हुई गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। वहीं दक्षिण भारत में मूसलाधार बारिश लोगों के लिए आफत बनी है।

पांच दिनों तक भीषण गर्मी का अलर्ट

मिली जानकारी के अनुसार, आईएमडी ने उत्तर भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। लोगों से बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है। सुदूर दक्षिणी राज्य केरल में मूसलाधार बारिश को लेकर दो जिलों में रेड और नौ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।

मौसम विज्ञान विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर क्षेत्रों में दिन के समय अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस या ऊपर रहने का अनुमान जताया है। वहीं जम्मू संभाग में सातवें दिन पारा 40.0 डिग्री रहा।

मैदानी इलाके भी तप रहे

दरअसल, पहाड़ी राज्यों के मैदानी इलाके भी तप रहे हैं। जम्मू संभाग में बुधवार को सातवें दिन भी पारा 40 डिग्री के पार रहा। एक हफ्ते से लगातार भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। हिमाचल में बारिश और बर्फबारी कम होने और बढ़ते तापमान के चलते ज्यादातर जल स्रोत सूख रहे हैं और 478 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं।

जल संसाधनों में 75 फीसदी तक पानी की कमी हो गई और कोई दूसरा वैकल्पिक स्रोत भी नहीं है। सोलन समेत कई जिलों में तीन से चार दिन में पानी की आपूर्ति की जा रही है।

बाड़मेर में पारा 48 डिग्री पहुंचा

राजस्थान के बाड़मेर में बुधवार को पारा 48 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो देश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान था। इसके अलावा, प्रदेश के तीन और शहरों फलोदी में 47.8, चुरु में 47.4 और जैसलमेर में 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के कई जिलों में तापमान 45 डिग्री या उससे अधिक दर्ज किया गया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Saharanpur News: आईटीआई चौकीदार की हत्या, खेत में मिला शव

जनवाणी संवाददाता | गंगोह: थाना गंगोह क्षेत्र के गांव ईस्सोपुर...
spot_imgspot_img