Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

जनवाणी के पास मौजूद है पुलिस व सट्टा किंग के फोटो

  • पुलिस और सट्टा किंग के बीच खतरनाक गठजोड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इस तस्वीर को जरा गौर से देखिए, यह तस्वीर अपने आप में बड़ा सबूत है। उस गठजोड़ का जो पुलिस व सट्टा किंग के बीच चल रहा है। मुख्यमंत्री जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं, मगर यहां तो सट्टा किंग व पुलिस की तस्वीर मुख्यमंत्री के दावों की कलई खोल रही है।

जिस तस्वीर की हम बात कर रहे हैं, वह लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के पिलोखड़ी रोड की है, जहां पर एक सट्टा किंग पुलिस कर्मियों से बातचीत कर रहा है। सट्टा किंग की हिम्मत की दाद देनी होगी, क्योंकि सरेआम पुलिस कर्मियों से सेटिंग-गेटिंग कर रहा है।

यहां बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर पुलिस कर्मी सट्टा किंग से सड़क के किनारे पर बाइक खड़ी करके बतिया रहे हैं। इससे साफ है कि सट्टा किंग से पुलिस कर्मी पूरी तरह से परिचित है। उसे बखूबी जानते हैं तथा वह क्या कारोबार करता है, उसको भी जानते हैं, तभी तो कान में फुसर-फुसर कर रहे हैं।

इनका आपस में कारोबार तो चल नहीं रहा, लेकिन सट्टे की खाईबाड़ी का जो काम चल रहा है, उसको पुलिस वालों का भी संरक्षण प्राप्त है। कुछ वैसा ही यह तस्वीर बोल रही है। सट्टा किंग की हिम्मत नहीं होती की पुलिस से सार्वजनिक तरीके से सड़क पर बातचीत करें, लेकिन यहां जब सब सेटिंग गेटिंग का खेल चल रहा है तो फिर सट्टा किंग क्यों घबरायेगा पुलिस से।

जनवाणी के पास इसकी वीडियो व फुटेज भी मौजूद है। पुलिस कर्मियों ने इस सट्टा किंग से एक-दो मिनट नहीं, बल्कि सात मिनट तक सड़क किनारे बातचीत करते रहे हैं। पीआरबी 112 पर तैनात पुलिस कर्मी ही बतिया रहे हैं। यह भी जगजाहिर है कि सट्टा किंग पूरे क्षेत्र में सट्टे की खाईबाड़ी करता है, उसके लिए ही बदनाम भी है।

यह बात हर कोई जानता है। अब तस्वीर सबूत है, लेकिन सट्टा किंग से बतियाने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ आला पुलिस अफसर क्या कार्रवाई करते है यह देखना बाकी है। इसकी पहले भी एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसके बाद भी पुलिस अफसरों ने कोई कार्रवाई नहीं की। सट्टा खाईबाड़ी के छह मुकदमें दर्ज है। नौचंदी थाने से भी चांद नामक सट्टा किंग की गिरफ्तारी हो चुकी है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img