Wednesday, May 13, 2026
- Advertisement -

कंकरखेड़ा पुलिस ने पकड़ा पांच करोड़ का गांजा

  • कप्तान ने पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा

जनवाणी संवाददाता |

कंकरखेड़ा: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन कुंतल 70 किलो गांजा नेशनल हाइवे पर जटोली गांव के पास पकड़ा है। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में पांच करोड़ की कीमत बताई जा रही है। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया और चार आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस इन आरोपियों से पूछताछ में जुटी है। कंकरखेड़ा पुलिस की इस बड़ी कामयाबी पर कप्तान ने 20 हजार रुपये टीम को देने की घोषणा की है।

शनिवार दोपहर बाद करीब 4:30 बजे इंस्पेक्टर तपेश्वर सागर ने मुखबिर की सूचना पर टीम के साथ नेशनल हाईवे पर जाटोली गांव के निकट घेराबंदी की। तब वोल्वो बस यूपी 14 जीटी 0049 को रोक लिया। तलाशी में बस से गांजा बरामद हुआ। जिसको तोलने पर तीन कुंतल 70 किलोग्राम वजन पाया गया। पुलिस ने चार गांजा तस्करों को भी दबोच लिया।

पूछताछ में इन्होंने बताया की यह इस बस को लेकर उड़ीसा से यहां आए हैं। यहां पर नशीले पदार्थ की तस्करी करते थे। इस गांजे की अंतरराष्ट्रीय बाजार की कीमत पांच करोड़ रुपये बताई गई है। इस बड़ी कामयाबी पर कप्तान अजय साहनी ने कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर टीम को 20 हजार रुपये नकद पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम अर्जुन सैनी पुत्र चंद्रसेन निवासी फलावदा, विनय पुत्र ऋषिपाल निवासी रजपुरा थाना गंगानगर, अंकित पुत्र बलबीर गांव मुरसाना कोतवाली देहात मेरठ व नरेश पुत्र ओमप्रकाश गांव मरोरा अमरोहा बताए हैं।

पूछताछ में सामने आया कि यह बस सुनील कुमार पुत्र भगवानदास निवासी बम्हेटा की है। बताया गया कि सुनील मोटी रकम देकर इस नशीले पदार्थ की कराता था। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर गांजे को कब्जे में ले लिया है।

पुलिस की नाक के नीचे हो रही थी गांजे की तस्करी !

कंकरखेड़ा में फलावदा के अर्जुन की करोड़ों के गांजे के साथ गिरफ्तारी से स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लग रहे हैं। पुलिस चौकी के पास रहने वाले अर्जुन की स्थानीय पुलिस को कैसे भनक तक नहीं लग पाई। वह पुलिस की नाक के नीचे गांजे की तस्करी कर रहा था। भारी मात्रा में गांजे के साथ उसके गिरफ्तारी से लोग आश्चर्यचकित है।

सूत्रों ने बताया कि स्थानीय पुलिस चौकी के पास रहने वाला अर्जुन शनिवार को अपनी कार घेर में खड़ी करने जा रहा था। उसी समय पुलिस ने उसको धर दबोचा। उसने भागने का प्रयास भी किया, लेकिन वह असफल रहा। पुलिस ने सरेराह अर्जुन व उसके एक परिचित को उठाकर गाड़ी में डाल लिया। उसकी गाड़ी आई-10 भी पुलिस ने कब्जे में ले ली।

शाम को करोड़ों के गांजे संग उसकी गिरफ्तारी की खबर ने स्थानीय लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। दोपहर के समय पुलिस द्वारा पुलिस चौकी के पास की गई उसकी गिरफ्तारी को लेकर किसी वाहन चोरी का मामला होने के कयास लगा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुलिस चौकी के पास रहने वाला अर्जुन अगर बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी कर रहा था तो स्थानीय पुलिस को उसकी भनक क्यों नहीं लग पाई।

इतना बड़ा तस्कर पुलिस चौकी के पास कारोबार चलाता रहा लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लग पाई। बताया गया है कि उसके साथ उठाए गए युवक को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया था। बताते हैं कि अर्जुन कई मुकदमों में वांछित रहा है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

पसीने की तकलीफों से बचाव के उपाय

अम्बिका यदि आप पसीने की बदबू से परेशान हैं तो...

गॉल ब्लैडर पथरी के विविध रूप

पित्त की थैली को अंग्रेजी में गॉल-ब्लैडर कहते हैं।...

आपके टूथपेस्ट में क्या है?

एपी भारती टूथपेस्ट के क्षेत्र में उत्पादक कंपनियां एक से...

वर्क फॉर होम की वापसी

आसन्न उर्जा संकट ने अंतत; बड़ा कमाल किया। सरकार...

आम आदमी की परीक्षा का काल

प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से तेल की खपत कम करने...
spot_imgspot_img