- मोरना ब्लॉक में क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांव में फूंके गए सरकार के पुतले
जनवाणी संवाददाता |
मोरना: भारतीय किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने मोरना ब्लॉक के करीब आधा दर्जन गांव में सरकार का पुतला फूंककर काला दिवस मनाया है जिसमें किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने अपनी गाड़ियों व अपने मकानों पर काले झंडे लगाकर काला दिवस मनाया है।
विकासखंड मोरना के करीब आधा दर्जन गांव में किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं द्वारा काला दिवस मनाया गया जिसमें 26 मई को भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण हो गए हैं तथा 26 मई को भारतीय किसान यूनियन द्वारा दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन को छ: माह पूर्ण होने पर किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका है।
जिसमें मोरना ब्लॉक के करीब आधा दर्जन गांव जिसमें सीकरी रहमतपुर सिकंदरपुर गड़वाड़ा मोरना यूसुफपुर आदि गांव में किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं द्वारा देश के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया है विरोध प्रदर्शन किया गया है किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने पुतला फूंकते समय सरकार विरोधी नारे भी लगाए वही ब्लॉक के गांव में किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं सहित किसानों ने अपने मकानों दुकानों व कार्यालय वाहनों पर काले झंडे लगाकर विरोध प्रदर्शन किया है।
इसी दौरान ग्राम रहमतपुर में सीकरी चौराहे पर कार्यकतार्ओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकना शुरू किया तो मौके पर सूचना मिलते ही सीकरी चौकी इंचार्ज रेशमपाल पुलिस बल को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए तथा किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं से पुतला छीनने का प्रयास किया जिस पर पुलिस द्वारा किसान यूनियन से पुतला छीन लिया गया लेकिन किसान यूनियन के कार्यकतार्ओं ने पुलिस से झड़प करते हुए वापिस पुतला छीन कर पुलिस के सामने ही देश के प्रधानमंत्री के पुतले में आग लगा दी आग लगने व छीनने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष विकास चौधरी ने बताया कि मोरना ब्लॉक के करीब आधा दर्जन गांव में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले फूंके गए हैं मकानों गाड़ी व कार्यालयों पर काले झंडे लगाकर भाजपा सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर किसान यूनियन द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया गया है।

