Friday, May 15, 2026
- Advertisement -

सर्राफ डकैती में पुलिस के हाथ अभी तक खाली

  • सीसीटीवी कैमरों को खंगालती रही पुलिस, चार टीमों ने संदिग्धों को उठाया

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: नौचंदी थानांतर्गत एल ब्लॉक शास्त्रीनगर में रहने वाले सर्राफ तेजपाल वर्मा के घर पड़ी 40 लाख की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ खाली है और खुलासे के लिये लगाई गई चार टीमों ने संदिग्धों को उठाकर पूछताछ कर रही है।

रविवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और विधायक सोमेन्द्र तोमर समेत संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी पीड़ित सर्राफ से मिले और पुलिस अधिकारियों से बात करके जल्द बदमाशों को पकड़कर माल बरामद करने को कहा। वहीं पुलिस को सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में डकैती के सुराग नहीं मिले हैं।

10 साल से सर्राफ तेजपाल की किराए की दुकान पीवीएस के पास थी। लॉकडाउन में काम ठप होने की वजह से उन्होंने छह महीने पहले किराए की दुकान छोड़ी और घर के बाहरी कमरे को दुकान में तब्दील कर लिया। शुक्रवार की देर रात बदमाश घर की ममटी का दरवाजा तोड़कर मकान में दाखिल हुए और परिजनों को बंधक बनाकर 11 लाख रुपये, आधा किलो सोना और छह किलो चांदी लूट ली थी।

बदमाशोें ने परिवार के लोगों को धमका कर मारपीट भी की थी। एसएसपी अजय साहनी ने एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह, सीओ सिविल लाइन और नौचंदी एसओ को बदमाशों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिये। रविवार को भी पुलिस सर्राफ के घर के आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में लगी हुई थी। बदमाशों को पकड़ने के लिये लगाई गए चार टीमों ने संदिग्ध लोगों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

सांसद और विधायक से मिले परिजन

रविवार को सांसद राजेन्द्र अग्रवाल और दक्षिण विधायक डा. सोमेंद्र तोमर पीड़ित सर्राफ के घर पहुंचे और पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी ली। विधायक सोमेंद्र तोमर ने थानाध्यक्ष नौचंदी संजय वर्मा को मौके पर बुलाया एवं एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह से फोन पर वार्ता कर पीड़ित परिवार को पुलिस सुरक्षा एवं घटना का खुलासा जल्द से जल्द करने के लिए निर्देशित किया।

विधायक सोमेंद्र तोमर ने कहा कि यह सरकार सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार है, सरकार में अपराधियों को किसी प्रकार का कोई संरक्षण नहीं है। साथ ही परिवार को आश्वस्त किया कि घटना का खुलासा जल्द करा कर बदमाशों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई कराई जाएगी।

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रदीप कपूर, महिपाल भड़ाना, पार्षद राजेश रुहेला, वीर सिंह सैनी, राजकुमार मदान, विनोद गुर्जर, रजनीश पंवार, हर्षित त्यागी, नीरज शर्मा, प्रदीप चपराना, जयभगवान वर्मा आदि मौजूद रहे। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता, महामंत्री सरदार दलजीत सिंह, कमल ठाकुर आदि भी पीड़ित परिवार से मिले। उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश सचिव रोहित गुर्जर, कांग्रेस के प्रदेश सचिव मोनिंदर सूद वाल्मीकि, कांग्रेस महानगर उपाध्यक्ष रोहताश भईया, एसके शाहरुख पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। रोहित ने बताया कि हमने परिवार की बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लालू से कराई है जिन्होंने परिवार को हर सम्भव मदद करने का वादा किया है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img