जनवाणी संवाददाता |
मुजफ्फरनगर: मकर सक्रांति के पावन अवसर पर रुड़की रोड रामपुरी स्थित शिव मंदिर में उपस्थित भक्तों ने सूर्य पूजन के पश्चात खिचड़ी का वितरण किया। इस अवसर पर महामृत्युंजय सेवा मिशन अध्यक्ष महामंडलेश्वर संजीव शंकर महाराज ने कहा कि आने वाले कुछ समय में शीत का प्रकोप भगवान सूर्य की कृपा से कम होना प्रारंभ हो जाएगा। मकर संक्रांति पर मान्यता है कि इस दिन स्वर्ग के द्वार खुल जाते हैं।
ऐसे में जो व्यक्ति मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करता है, उसके सभी पाप धुल जाते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है, इसलिए मकर संक्रांति के दिन सभी मनुष्य को गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। मकर सक्रांति के दिन स्नान करने के पश्चात काली उड़द की दाल चावल में हरी मूंग इत्यादि से बनी खिचड़ी भोजन करने और कराने का बहुत महत्व है। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेश चंद्र शर्मा, रामपाल धीमान, सोहत्र राकेश, सेवादार कृष्णपाल, शिवकुमार, पिंकी शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, सुरेंद्र शर्मा, आशीष शर्मा, अरुण शास्त्री इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

