Monday, April 20, 2026
- Advertisement -

अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चे विद्यालयों में प्रवेश हेतु करें आवेदन: बीएसए

जनवाणी ब्यूरो |

बलरामपुर: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कल्पना देवी ने बताया कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 की धारा(1) के अन्तर्गत अलाभित समूह एवं दुर्बल वर्ग के बच्चों को गैर सहायतित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा-01 व पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन एवं लाटरी हेतु प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण के सम्बन्ध में कार्य एवं तिथियों के निर्धारण किये गये है जिसमें प्रथम चरण में आवेदन करने की तिथि 06 फरवरी से 28 फरवरी तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र का सत्यापन कर लाॅक करने की तिथि 01 मार्च से 10 मार्च तक लाटरी निकालने की तिथि 12 मार्च व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने की तिथि 04 अप्रैल, 2023, द्वितीय चरण में आवेदन की तिथि 14 मार्च से 06 अप्रैल तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र सत्यापन कर लाॅक करने की तिथि 07 अप्रैल से 17 अप्रैल तक लाटरी की तिथि 19 अप्रैल व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने की तिथि 28 अप्रैल, तृतीय चरण में आवेदन की तिथि 20 अप्रैल से 12 मई तक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आवेदन पत्र सत्यापन कर लाॅक करने की तिथि 13 मई से 23 जून तक, लाटरी की तिथि 25 जून व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा विद्यालयों में प्रवेश कराये जाने की तिथि 05 जुलाई, 2023 को निर्धारित की गयी है।

उन्होंने कहा कि प्रवेश हेतु पात्रता निर्धारित की गयी है जिसमें अलाभित समूह द्वारा सरकार की अधिसूचना के अनुसार अनु0 जाति, अनु0 जनजाति, सामाजिक एवं आर्थिक रूप से पिछड़ावर्ग, अन्य पिछड़ावर्ग, एचवआई0वी0, कैंसर पीड़ित माता-पिता/अभिभावक का बच्चा, निराश्रित बेघर बच्चा, निशक्त बच्चा तथा दुर्बलवर्ग का बच्चा तथा बी0पी0एल0 वर्ग का बच्चा प्रवेश हेतु www.rte25upsdc.gov पर आवेदन कर सकते है। आवेदन की एक प्रति के साथ निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आई0डी0, राशनकार्ड, ड्राईविंग लाइसेन्स, बैंक पासबुक आदि में से कोई एक होना चाहिए। बच्चे का जन्म, जाति, विकलांग व आय प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी से जारी आवेदन के साथ कार्यालय में जमा कराना अनिवार्य होगा। बच्चा जिस विद्यालय में प्रवेश चाहता है वह विद्यालय निवास प्रमाण पत्र में अंकित पते से 01 किमी0 की परिधि में होना चाहिए। प्रवेश हेतु शैक्षिक सत्र 2023-24 में कक्षा-01/पूर्व प्राथमिक कक्षा में प्रवेश दिया जायेगा। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मो0 नं0 9793276055, 7011434052 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

spot_imgspot_img