जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को पंजाब पुलिस गोल्ड़ी बराड़ के करीबियों को पकड़ने के लिए पूरे राज्य में कार्रवाई कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पंजाब पुलिस सुबह सात बजे से ही मोगा, फिरोजपुर, तरनतारन और अमृतसर ग्रामीण में छापेमारी कर रही है।
https://x.com/ANI/status/1704716066499494389?s=20
बताया जा रहा है कि बीते दिन बुधवार को एनआईए ने आंतक गैंगस्टर नेटवर्क को खत्म करने के लिए कुख्यात अपराधियों की लिस्ट जारी की, जिसमें गोल्ड़ी बराड़ और उसके करीबियों के नाम शामिल हैं। जिनको पकड़ने के लिए यह कार्रवाई आज शुरू की है। बता दें कि गोल्ड़ी बराड़ पर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला और डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी प्रदीप सिंह की हत्या कराने का आरोप है।

