जनवाणी ब्यूरो |
नई दिल्ली: आज गुरूवार को मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ओंकारेश्र्वर में आदि शंकराचार्य की 108 फीट करी प्रतिमा का अनावरण करेंगे। वहीं, सीएम अद्वैत लोक का शिलान्यास भी करेंगे।
https://x.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1704692098132480353?s=20
बता दें कि आदि शंकराचार्य की यह प्रतिमा बहुधातु से निर्मित है और इसे एकात्मता की मूर्ति नाम दिया गया है। यह विशाल प्रतिमा नर्मदा नदी के किनारे सुरम्य मांधाता पहाड़ी के उपर स्थित है। बताया जा रहा है कि यह प्रतिमा करीब 2000 करोड़ से अधिक की लागत में तैयार की गई है।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को स्टैच्यू ऑफ वननेस के अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एकात्मता की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम पूर्ण गरिमा, भव्यता और दिव्यता के साथ आयोजित किया जाए। कार्यक्रम में शामिल होने वाले देश के सभी प्रमुख साधु-संतों का स्वागत परंपरागत रूप से किया जाए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जोड़ा जाए।

