Friday, April 24, 2026
- Advertisement -

पुलिस फोर्स के सुरक्षा घेरे में रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

  • तीन कंपनी आरआरएफ के अलावा 1500 पुलिसकर्मी रहे तैनात
  • जेड प्लस के साथ थ्री लेयर सुरक्षा घेरे में चल रहे थे राहुल गांधी

जनवाणी संवाददाता |

शामली: गुरुवार की अलसुबह को सांसद राहुल गांधी ने कस्बा एलम से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। एलम से पैदल चलते हुए राहुल गांधी कस्बा कांधला पहुंचे और वहां से कैराना वाले रास्ते पर चल पड़े। उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं समेत हजारों कार्यकर्ता चल रहे थे। राहुल गांधी को देखकर कार्यकर्ताओं में भी खूब जोश भरा रहा और सभी उनके साथ चलते रहे थे।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के लिए जनपद स्तर पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए थे। डीआईजी सुधीर कुमार के निर्देश पर सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली के करीब 1500 पुलिसकर्मी भारत जोड़ो यात्रा के लिए चप्पे-चप्पे पर तैनात किए गए थे। तीन कंपनी आरआरएफ के अलावा एक अतिरिक्त एडिशनल एसपी, छह डिप्टी एसपी, 32 इंस्पेक्ट, 125 सब इंस्पेक्टर, 1000 कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल मिलाकर करीब 1500 पुलिसकर्मियों का बेडा कांधला से कैराना तक भारत जोड़ो यात्रा में शामिल रहा।

ऊंचागांव में राहुल गांधी के विश्राम स्थल पर जेड प्लस सुरक्षा घेरा रहा। राहुल गांधी के आगे की तरफ स्थानीय पुलिस रस्सा लेकर चल रही थी जबकि दोनों साइड कार्यकर्ता रस्सा लेकर चल रहे थे, उसके बाद जेड प्लस सिक्योरिटी राहुल गांधी के चारो तरफ चल रही थी। उधर, मेरठ से पहुंचे 25 जवानों ने राहुल गांधी के विश्राम स्थल को सुरक्षा घेर में ले रखा था। वहीं शामली जनपद से एसपी अभिषेक, एएसपी ओपी सिंह, सीओ बिजेंद्र भडाना, सीओ अमरदीप मोर्य समेत तमाम पुलिस अधिकारी गाडियों से चल रहे थे। राहुल गांधी के साथ उनके अपने जेड प्लस सुरक्षाकर्मी भी साथ चल रहे थे।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

West Bengal: ममता बनर्जी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- सत्ता नहीं चाहिए, विनाश चाहिए

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता...

पासपोर्ट विवाद: पवन खेड़ा को मिला बड़ा झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: गुवाहाटी हाईकोर्ट ने शुक्रवार को...

UPSSSC Forest Guard Recruitment 2026: वन विभाग में 708 पदों पर भर्ती, PET 2025 पास उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...

फैज रोड पर देर रात फायरिंग, एक घायल, जांच में जुटी पुलिस

जनवाणी ब्यूरो। नई दिल्ली: दिल्ली में देर रात फायरिंग की...
spot_imgspot_img