- झिंझाना के गणमान्य पर उधार दिए रुपये न लौटाने के आरोप
जनवाणी संवाददाता |
झिंझाना: दिल्ली से वायरल वीडियो में एक किन्नर ने झिंझाना के एक गणमान्य व्यक्ति पर उनके रिश्ते में भाई के रुपये नहीं लौटने पर पांच हजार किन्नरों के साथ झिंझाना में रैली निकालने की चेतावनी दी है। वहीं गणमान्य व्यक्ति ने उन पर किसी के भी रुपये उधार नहीं होने का दावा करते हुए वीडियो वायरल की है।
बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक किन्नर बोल रही है जबकि उसके पास दर्जनभर किन्नर खड़े हैं। किन्नर चाहत निवासी कबीर नगर दिल्ली वीडियो में झिंझाना के एक गणमान्य व्यक्ति समेत तीन लोगों के नाम लेते हुए बोल रही है कि मेरे भाई इकराम के रुपये दे दो।
अगर आप रुपये नहीं दोगे तो वह दिल्ली से झिंझाना में अपने 5 हजार साथियों के साथ पहुंचकर रैली निकालूंगी। वहीं उक्त गणमान्य व्यक्ति ने बताया उस पर किसी का कोई रुपया बकाया नहीं है। चुनावी माहौल में साजिशकर्ता अपनी हरकतों पर उतर आए हैं।

