- नुमाइश ग्राउंड स्थित प्रतिमा के समक्ष विधि विधान के साथ किया हवन
जनवाणी ब्यूरो।
बिजनौर: पूर्व प्रधानमंत्री और किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 118वीं जयंती देशभर में बडी धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक वर्ष की भंति चौधरी चरण सिंह की नुमाइश ग्राउंड चौराहा स्थित प्रतिमा के समक्ष वैदिक विधि विधान के साथ हवन संपन्न हुआ।

चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस पर मुख्य यजमान जिलाध्यक्ष राहुल सिंह तथा पुरोहित का दायित्व शिशुपाल सिंह ने निभाया। इस अवसर पर रूहेलखण्ड क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह देशवाल एडवोकेट ने चौधरी साहब के जीवन पर प्रकाश डाला।

जिलाध्यक्ष ने केंद्र सरकार द्वारा किसान घाट पर हवन व प्रस्तावित कार्यक्रम पर रोक लगाने की निंदा की। हवन में महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रजवीर सिंह, वरिष्ठ नेता मुनिश्वरों शर्मा, यशपाल सिंह, डा़ वेदपाल गिल, विरेंद्र सिंह, अलबेल सिंह, निरपेंद्र देशवाल, मुफीज आलम, बिजेन्द्र शास्त्री, प्रीतम सिंह, परमसिंह, राहुल देशवाल, प्रेम स्वाहेडी, ओमसिंह सेक्रेटरी, सीओ एमपी सिंह, विवेक देओल, अनुज डबास, सुरजीत सिंह, सीटू व बलजीत शास्त्री आदि उपस्थित रहे।

