Tuesday, May 12, 2026
- Advertisement -

कोहरे से राहत, अभी ऐसे ही बना रहेगा ठंड का असर

  • आज भी बादल छाने के आसार, रहेगा ठंड का दौर
  • दिन के तापमान में करीब पांच डिग्री की हुई बढ़ोत्तरी
  • पहाड़ों पर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ से बदला-बदला रहेगा मौसम

जनवाणी संवाददाता |

मोदीपुरम: सुबह के समय कोहरा तो दिन में चली हवाओं के बीच नहीं दिखाई दिया, लेकिन ठंड का असर बना हुआ था। दिन में निकली धूप के चलते तापमान में भी करीब पांच डिग्री की बढोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो शुक्रवार को भी हल्के बादल छाए रहने के आसार है।

कड़ाके की ठंड के बीच अभी मौसम सर्द रहेगा और तापमान भी बढ़ने के साथ दो तीन दिन बाद फिर से गिरेगा। बुधवार को दिन का तापमान काफी कम दर्ज किया था, लेकिन गुरुवार को मौसम बदला बदला रहा। बूदांबांदी के बीच दिन में निकली धूप से तापमान बढ़ गया और 17.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिन में थोड़ी राहत मिली, रात के समय फिर से मौसम ठंडा हो गया।

मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम 75 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि मौसम में अभी उतार-चढ़ाव बना रहेगा और सर्दी का असर कम नहीं होगा, सुबह के समय कोहरा तो हटेगा। जबकि धीरे-धीरे तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। उधर, मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि बुधवार को तापमान में अंतर बहुत ही कम हो गया था।

20 5

चार डिग्री का ही दोनों में अंतर होने के चलते सर्दी ज्यादा था। जिसके चलते बने पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदला और रात में बंूदांबादी और हवा चली तो मौसम बदल गया। अभी सर्दी का असर फिलहाल एक सप्ताह तक बना रहेगा इस बीच दिन में थोड़ी राहत मिलने के आसार है।

गंगानगर रहा सबसे ज्यादा प्रदूषित

बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा शहर में गंगानगर प्रदूषित रहा है। यहां की हवा खराब होने के चलते सबसे खतरनाक स्तर पर पहुं गई और एक्यूआई 300 दर्ज किया गया। खराब हवा में ही लोगों को सांस लेना पड़ रहा है। जबकि मेरठ का औसत एक्यूआई 240 दर्ज किया गया। इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। साथ ही जयभीमनगर 291 और गंगानगर 300 और पल्लवपुरम 143 दर्ज किया गया है। अभी आने वाले दिनों में हवा में थोड़ा सुधार रहेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का AI चैटबॉट ‘सु सहायता’ हुआ लॉन्च, जानें कैसे करेगा आपकी मदद

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश...

Education News: JEE Advanced 2026 का प्रवेश पत्र जारी, 18 मई को होगी परीक्षा

नमस्कार,दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और...
spot_imgspot_img