Monday, March 9, 2026
- Advertisement -

किसान क्रांति दिवस पर तहसीलों में देंगे रालोद कार्यकर्ता धरना

  • किसान मजदूरों की समस्याओं का राज्यपाल के नाम एसडीएम को देंगे ज्ञापन

जनवाणी संवाददाता |

बड़ौत: राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को प्रदेश की विभिन्न तहसीलों में धरना प्रदर्शन करेंगे। एसडीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन देंगे। इसके लिए रालोद कार्यकतार्ओं ने गांव-गांव में लोगों से तहसील में पहुंचने का आह्वान किया। इस दिन को रालोद कार्यकर्ताओं ने किसान क्रांति दिवस नाम
दिया है।

शुक्रवार को दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित शिव बजाज शो रूम पर प्रेस को सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल के प्रेस प्रवक्ता अरुण तोमर बोबी तथा प्रदेश अध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ कर्नल ब्रह्मपाल तोमर ने संयुक्त बयान में बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर 28 अगस्त को प्रदेशभर में किसान क्रांति दिवस मनाया जायेगा। जिसमें सभी तहसीलों में किसानों तथा कमेरों की समस्याओं को लेकर धरना प्रदर्शन किया जायेगा। राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया जाएगा।

जनपद में बड़ौत, बागपत तथा खेकड़ा तहसीलों पर राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ता सवेरे 11 बजे इक्ट्ठा होंगे। यहां धरना प्रदर्शन करेंगे। धरने प्रदर्शन के माध्यम से मुख्य रूप से गन्ना किसानों की समस्या को सरकार तक पहुंचाने का काम किया जायेगा। जिसमे बकाया गन्ना भुगतान मय ब्याज करवाने, आगामी पेराई सत्र के लिए गन्ना समर्थन मूल्य में महंगाई के सापेक्ष वृद्धि कर गन्ना मूल्य घोषित करने तथा बिजली सहित अन्य समस्याओं को उजागर किया जायेगा। इस मौके पर मास्टर मनोज तोमर, नरेश डायरेक्टर, मुनेश बरवाला, अमरपाल लुहारी, जितेंद्र बेरागी, बिल्लू लौहड्डा, अब्लू सभासद, बिजेंद्र गुराना आदि मौजूद रहे।

 

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

Delhi Excise Case: CBI की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई, 23 नेताओं को नोटिस जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले...

UP: मटर फैक्टरी हादसा, अमरोहा में गैस रिसाव, कर्मचारियों में भगदड़ मची

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: चांदपुर मार्ग स्थित अपराइट इनोवेटिव सोल्यूशन...
spot_imgspot_img