Friday, July 3, 2026
- Advertisement -

मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई में सड़क बनी तालाब

  • कई-कई फीट के गहरे गड्ढों में फंसकर वाहन चालक हो रहे हादसे का शिकार

जनवाणी संवाददाता |

सरूरपुर: मेरठ-बड़ौत रोड पर कस्बा खिवाई में पानी की निकासी की समस्या का समाधान न होने के कारण सड़क पर काफी दूर तक भारी जलभराव होने के कारण सड़क में काफी गहरे गड्ढे हो चुका है। बारिश के कारण यहां स्थिति और बिगड़ चुकी है। बारिश और जलभराव के कारण सड़क में कई-कई फीट गहरे गड्ढे हो गए हैं, जो भारी जलभराव होने के कारण ही दिखाई नहीं पड़ते हैं और इनसे बचने के लिए जहां वाहन फंस कर क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। भारी जलभराव के कारण फिलहाल यह समझ पाना मुश्किल है कि यह तालाब है सड़क।

दो जिलों को जोड़ने वाली इस सडक की हालत पिछले दो साल से बेहद खस्ताहाल में हैं, लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग की लगातार बेरुखी के कारण सड़क की हालत बेहद खराब हो चली है। सड़क के दोनों ओर पानी की निकासी का स्थाई समाधान न होने के कारण भारी जलभराव बना रहता है। हालांकि नगर पंचायत द्वारा नाला बनाकर कुछ समाधान कम करने का प्रयास किया गया, लेकिन दूसरी ओर नाला नहीं होने के कारण अब भी सड़क पर भारी जलभराव बना रहता है।

सड़क नीची और नाली ऊंची, जलभराव से लोग परेशान

सरधना: कालंद चुंगी के निकट बाजार में सड़क नीची और नाली ऊंची होने के कारण जलभराव की समस्या बनी हुई है। यहां के लोग लंबे समय से नगर पालिका में शिकायत कर रहे हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जिसके चलते दुकानदारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालत यह है कि दुकानदारों के व्यापार प्रभावित होने लगे हैं। आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

30 13

दुकानदारों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है। कालंद चुंगी पर दीपक सिनेमा के पीछे बाजार में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। दुकानदारों का कहना है कि यहां नालियां ऊंची और सड़क नीची है। इस कारण दूषित पानी सड़क पर भर जाता है। नालियां कचरे से चोक होने के कारण दूषित पानी की निकासी नहीं हो पाती है। इस कारण रास्ते में जलभराव हो जाता है।

लंबे समय से यहां नियमित जलभराव हो रहा है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुकानों के आगे पानी भरा होने के कारण ग्राहक भी नहीं आ रहे हैं। जिससे उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। आरोप है कि नगर पालिका में कई बार शिकायत कर चुके हैं। मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। दुकानदारों ने पालिका प्रशासन से शीघ्र समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Weather Update: मानसून की दस्तक से बदला मौसम, आज बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में आखिरकार मानसून की...

Meerut News: मोदीपुरम फेज-2 में टूरिस्ट बस का टायर फटने से हादसा, 3 घायल

जनवाणी ब्यूरो | मेरठ: हरिद्वार से मथुरा दर्शन के लिए...

Gold-Silver Rate: सोना-चांदी में जबरदस्त उछाल, सोना ₹1.47 लाख और चांदी ₹2.37 लाख के पार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली:शुक्रवार को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों...
spot_imgspot_img