Saturday, May 16, 2026
- Advertisement -

आज का राशिफल, 27 जुलाई 2023: क्या कहते हैं आपके सितारे…

दिनांक-27 जुलाई-2023 ई-दिन-गुरुवार-सूर्यदेव-दक्षिणायन-में विक्रमी-संवत-2080 शाके1945 -देशी-महिना संक्रान्ती से 12 श्रावण (अधिक-अशुद्ध) श्रावण-शुक्ल–पक्ष- 9 नवमी तिथि- अपराह्नकाल -3-48 बजे तक रहेगी। विशाखा–नक्षत्र अगले दिन सुबह- 1-28 बजे, तक रहेगी। शुभ–योग दोपहर–1-38 बजे तक रहेगी। चंन्द्रमा–शाम–7-28 बजे तक तुला राशि में रहेंगे, उसके बाद वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। राहु—बृहस्पति—-(मेष)– राशि -में–केतु—(तुला)–राशि में-शुक्रदेव— मंगल देव–बुध—(सिंह) –राशि-में –शनिदेव—(कुम्भ) — राशि में –सूर्य देव—-(कर्क) –राशि में राहुकाल–दोपहर 1.30 बजे से अपराह्नकाल- 3.00 बजे तक, गुरुवार।

MESH

मेष: थोड़ी कोशिश और करें। आज भाग्य आपका साथ ज़रूर देगा, क्योंकि यह आपका दिन है। अगर आपको एक दिन की छुट्टी पर जाना है तो चिंता न करें, आपकी ग़ैरहाज़िरी में सभी काम ठीक से चलते रहेंगे। और अगर किसी ख़ास वजह से कोई परेशानी खड़ी भी हो जाए, तो आप लौटने पर उसे आसानी से हल कर लेंगे। भरपूर रचनात्मकता और उत्साह आपको एक और फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे।


02 VRISH 2

वृष: सामूहिक आयोजन में कोई आपको मज़ाक का विषय बना सकता है। लेकिन होशियारी का इस्तेमाल करें और तल्ख़ प्रतिक्रिया न दें, नहीं तो मुश्किल में पड़ सकते हैं। आपको उदार और स्नेह से भरे प्यार का तोहफ़ा मिल सकता है। दलालों और व्यावसायियों के लिए अच्छा दिन हैं, क्योंकि उन्हें मांग में इज़ाफ़े से फ़ायदा होगा। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं।


03 MITHUN 1
मिथुन: एक ख़ुशनुमा और बढ़िया शाम के लिए आपका घर मेहमानों से भर सकता है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों- अगर आप अपनी ज़बान पर क़ाबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। सेमिनार और प्रदर्शनी आदि आपको नई जानकारियाँ और तथ्य मुहैया कराएंगे।


04 KARK 2

कर्क: किसी से अचानक हुई रुमानी मुलाक़ात आपका दिन बना देगी। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए सफलता से भरा दिन है, उन्हें वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें एक अरसे से तलाश थी। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी। आपका जीवनसाथी हाल में हुई खटपट को भुलाकर अपने अच्छे स्वभाव का परिचय देगा।


05 SINGH 3

सिंह: शाम के समय थोड़ा आराम कीजिए। अगर आप विशेषज्ञ की सलाह के बिना निवेश करेंगे, तो नुक़सान मुमकिन है। पारिवारिक उत्तरदायित्व में वृद्धि होगी, जो आपको मानसिक तनाव दे सकती है। दूसरों की दख़लअन्दाज़ी गतिरोध पैदा कर सकती है। नए विचार फ़ायदेमंद साबित होंगे। आज कुछ ऐसा दिन है जब चीजें उस तरह नहीं होंगी, जैसी आप चाहते हैं। आपका जीवनसाथी अपने दोस्तों में कुछ ज़्यादा व्यस्त हो सकता है।


06 KANYA

कन्या: मुमकिन है कि आज आप ख़रीदारी करने बाहर जाएँ, लेकिन आप ग़ैर-ज़रूरी चीज़ों पर ज़्यादा ख़र्च करके अपने साथी को दुःखी कर सकते हैं। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाक़ात हो सकती है। महत्वपूर्ण व्यापारिक सौदे करते समय दूसरों के दबाव में न आएँ। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे।


07 TULA 1

तुला: बीमार होने से पहले ही आवश्यक दवा लें। आपको कई स्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। बच्चे भले ही आपका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हों, लेकिन साथ ही ख़ुशियों की वजह भी साबित होते हैं। आज आप महसूस करेंगे कि प्यार दुनिया में हर मर्ज़ की दवा है। अपने चारो ओर होने वाली गतिविधियों का ध्यान रखें, क्योंकि आपके काम का श्रेय कोई दूसरा ले सकता है। सफ़र के लिए दिन ज़्यादा अच्छा नहीं है।


08 VRISHIK 1

वृश्चिक: आपकी वजह से जिसे नुक़सान हुआ हो, उससे माफ़ी मांगने की ज़रूरत है। याद रखिए कि हर कोई ग़लती करता है, लेकिन केवल बेवकूफ़ ही उन्हें दोहराते हैं। अपने ज़बरदस्त आत्मविश्वास का फ़ायदा उठाएँ, बाहर निकलें और कुछ नए सम्पर्क व दोस्त बनाएँ। कोई व्यक्ति आपके जीवनसाथी में काफ़ी दिलचस्पी दिखा सकता है, लेकिन दिन के आख़िर तक आपको एहसास होगा कि इसमें कुछ ग़लत नहीं है।


09 DHANU 1

धनु: बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है- ख़ुद को एक बिन्दु से ज़्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दख़ल न दिया जाए। आप अपने जज़्बात का इज़हार करने में मुश्किल महसूस करेंगे। यदि आप नई जानकारी और क्षमताएँ विकसित करने की थोड़ी ज़्यादा कोशिश करेंगे, तो आपको बहुत लाभ होगा। उन लोगों पर नज़र रखें जो आपको ग़लत राह पर ले जा सकते हैं।


10 MAKAR 1

मकर: आज का दिन अपना हुक़्म चलाने का या ऐसा काम करने का नहीं है, जो परेशानियाँ खड़ी कर सकता है। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। अगर आप कामकाज के लिए ज़रूरत से ज़्यादा दबाव बनाएंगे तो लोग भड़क सकते हैं – कोई भी फ़ैसला लेने से पहले दूसरों की ज़रूरतों को समझने की कोशिश करें। आज लोग आपकी वह प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे।


11 KUMBH 2

कुम्भ: आपको बच्चों या ख़ुद से कम अनुभवी लोगों के साथ धैर्य से काम लेने की ज़रूरत है। रोमांस में अपने दिमाग़ का उपयोग भी करें, क्योंकि प्यार हमेशा अन्धा होता है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते वक़्त अपनी भावनाओं पर क़ाबू रखें। आज आपको महत्वपूर्ण मामलों पर ध्यान लगाने की ज़रूरत है। अपने जीवनसाथी से किसी भी बारे में शिकायत न करें, क्योंकि उनका मिज़ाज पहले से ही ख़राब है। इसके चलते दिन ख़राब हो सकता है।


12 MEEN 1

मीन: बहुत-कुछ आपके कंधों पर टिका हुआ है और फ़ैसले लेने के लिए स्पष्ट सोच ज़रूरी है। पैसा अचानक आपके पास अएगा, जो अपके ख़र्चों और बिल आदि को सम्हाल लेगा। प्यार, मेलजोल और आपसी जुड़ाव में इज़ाफा होगा। प्रेम के नज़रिए से आज का दिन आपके लिए ख़ुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में हालात आपके पक्ष में रुख़ करते मालूम होंगे। वक़ील के पास जाकर क़ानूनी सलाह लेने के लिए अच्छा दिन है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Unnao Case: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से करारा झटका, आजीवन कारावास की सजा बरकार

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने उन्नाव दुष्कर्म...
spot_imgspot_img