Sunday, May 31, 2026
- Advertisement -

Meerut News: राकेश टिकैत का सिर कलम की धमकी पर बवाल

जनवाणी संवाददाता

जानीखुर्द: भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्त चौधरी राकेश टिकैत का सिर कलम करने पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित करने वाले भाकियू अटल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाकियू टिकैत ने जानी थाने पर हंगामा प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किए जाने के बाद ही कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त किया।

भाकियू अटल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित चौधरी की फेसबुक आईडी से एक वीडियो पोस्ट की गई। पोस्ट में भाकियू टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत का सिर कलम करने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई। पोस्ट में कहा गया कि ‘‘राकेश टिकैत अपना मानसिक संतुलन खो बैठा है। राकेश टिकैत पागल हो चुका है, इसलिए व्यापारी को पागल बताता है। वह देशद्रोही है। आतंकवादी के रूप में कार्य कर रहा है। ये पगड़ी उतारने से काम नहीं चलेगा बल्कि ऐसे आदमी का सिर कलम कर देना चाहिए। इसलिए जो व्यक्ति राकेश टिकैत का सिर कलम करने का काम करेगा, उसके भाकियू अटल की तरह से पांच लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा। अगर मुझे मौका मिला तो मैं भी सिर कलम करूंगा।’’ फेसबुक पर उक्त पोस्ट के वायरल होने पर भाकियू टिकैत गुट के कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त हो गया। जिस पर रविवार को भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, तहसील अध्यक्ष विपिन चौधरी आदि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं जानी थाने पर जा धमके।

कार्यकर्ताओं ने थाने पर पुलिस का घेराव कर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग की। थाने पर लगभग दो घंटे तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। किसानों की मांग पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने मुकदमे की चिक मांगी जिस पर पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर चिक दी, तब जाकर किसानों का गुस्सा शांत हुआ। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो एसएसपी ऑफिस व थाने पर धरना व घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी के अलावा विपिन, रवि, मोनू, यशपाल आदि मौजूद रहे।

चंदोरा गोलीकांड में तीन आरोपियों गिरफ्तार, जेल भेजे

जानीखुर्द (जनवाणी): शुक्रवार की देर रात्रि चंदोरा गांव में पैसे के चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। आरोप है कि शकील पक्ष के लोगों ने अब्दुल कादिर के घर में घुसकर मारपीट कर ताबड़तोड़ गोली चला दी थी। आरोपियों द्वारा गोली लगने से जमात अली व उसका बेटा खालिक व आसिफ सहित तीन व्यक्ति घायल हो गए थे। खालिक गंभीर रूप से घायल होने के चलते मेरठ अस्पताल को रेफर किया गया था। पुलिस ने घटना में शामिल आरोपियों को 24 घंटे में घटना में शामिल हथियारों सहित गिरफ्तार करने का दावा किया। इस मामले में खान मौहम्मद, वसीम और नफीस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो तमंचे व जिंदा कारतूस भी बरामद करने का दावा किया है। खान मौहम्मद पर मेरठ के अलावा गाजियाबाद समेत कई जनपदों में 10 मुकदमे दर्ज हैं।

अवैध निर्माण से रोका तो पूर्व पार्षद प्रत्याशी को जड़ा थप्पड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लापुर में स्वास्थ्य विभाग के जच्चा-बच्चा केंद्र की 300 वर्ग मीटर जमीन पर दबंंगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है। इस मामले की जिलाधिकारी से भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पूर्व पार्षद प्रत्याशी ने जब अवैध कब्जे और निर्माण का विरोध किया तो उस पर ईंट से हमला किया गया। गांव अब्दुल्लापुर में स्वास्थ्य विभाग की खसरा संख्या 491 रकबा लगभग 300 वर्ग मीटर भूमि है। इस जमीन पर परिवार कल्याण केंद्र के निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार की तरफ से आया हुआ है। भावनपुर थाना पर शिकायत करते हुए मुकेश जाटव ने बताया कि रविवार को सुषमा पत्नी सुरेंद्र स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर निर्माण कार्य करा रही थी। निर्माण कार्य का उसने विरोध किया जिस पर सुषमा ने मुकेश कुमार को चांटा रसीद करते हुए उनके सिर में ईंट मारने का प्रयास किया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दूसरी ओर, थाना भावनपुर पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि इससे पूर्व गत वर्ष 30 दिसंबर को मुकेश जाटव, नौशाद, तसलीम, अरशद, देवेंद्र, कलीम, अखलाक, दिलशाद आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत करते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराकर उस जच्चा बच्चा केंद्र निर्माण कराने की मांग की थी, लेकिन जमीन से कब्जा नहीं हटवाया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि सुषमा के पास जिस जमीन का बैनामा है, उसका खसरा नंबर अलग दर्ज है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Ahilyabai Holkar: लोकमाता अहिल्याबाई होलकर को पीएम मोदी ने दीं श्रद्धांजलि, कहा– देश हमेशा रहेगा ऋणी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार...

PM Modi: राज्यसभा चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी बैठक, उम्मीदवारों के नामों पर आज लगेगी मुहर?

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दिल्ली में रविवार को प्रधानमंत्री...

CUET UG 2026: तकनीकी खराबी के बाद NTA ने लिया फैसला, प्रभावित छात्रों को मिलेगा दूसरा मौका

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने...

Delhi News: साकेत में इमारत हादसा, 2 की मौत, घायलों का एम्स में इलाज जारी

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली में साकेत मेट्रो...
spot_imgspot_img