Wednesday, April 22, 2026
- Advertisement -

Saharanpur News: सहारनपुर प्रीमियर लीग (जूनियर अंडर-17) 2025: प्रतिभा का महाकुंभ, ट्रायल 19 सितंबर से

जनवाणी संवाददाता |

सहारनपुर: क्रिकेट के शौकीनों और उभरते हुए युवा खिलाड़ियों के लिए एक शानदार खबर है। सहारनपुर प्रीमियर लीग (जूनियर अंडर-17) 2025 का आयोजन एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी और शाश्वत क्रिकेट एकेडमी द्वारा मिलकर किया जा रहा है। एसबीबीए के हेड कोच राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि इस टूर्नामेंट के लिए ट्रायल 19 सितंबर को होगा।ट्रायल की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करेगी।इस बार के टूर्नामेंट में कुल 100 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें 8 टीमों में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम में 15 खिलाड़ी होंगे, जिनमें 5 खिलाड़ी अंडर-14 वर्ग के होंगे। एक खास नियम के तहत, हर मैच की प्लेइंग इलेवन में कम से कम 2 अंडर-14 खिलाड़ियों का खेलना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के सभी मैच भूतेश्वर इंटर कॉलेज और जे वी जैन डिग्री कॉलेज के मैदानों पर खेले जाएंगे।राजीव गोयल टप्पू के मुताबिक यह टूर्नामेंट लीग फॉर्मेट पर खेला जाएगा, जिसमें हर टीम को 3 लीग मैच खेलने का मौका मिलेगा। मैच रंगीन यूनिफॉर्म में और चार पीस सफेद लेदर बॉल से खेले जाएंगे। खिलाड़ियों को खेलने का पूरा मौका मिले, इसके लिए रोटेशन पॉलिसी भी लागू की जाएगी। इस टूर्नामेंट की सबसे खास बात यह है कि सभी मैचों की स्कोरिंग ऑनलाइन ऐप पर दर्ज होगी, जिससे खिलाड़ी, कोच और दर्शक सभी मैच का लाइव अपडेट देख सकेंगे।

इस प्रतियोगिता में टीमों के अलग-अलग मालिक होंगे, जो अपनी-अपनी टीमों का नेतृत्व करेंगे। विजेता टीम को 31,000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को 15,000 रुपये मिलेंगे। व्यक्तिगत पुरस्कारों में, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को 5,100 रुपये और फाइनल के मैन ऑफ द मैच को 1,100 रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा, बेस्ट बैट्समैन, बेस्ट बॉलर और बेस्ट फील्डर को भी 1,100-1,100 रुपये से सम्मानित किया जाएगा। ऑनलाइन स्कोरिंग के आधार पर चुने गए 10 खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। राजीव गोयल टप्पू ने बताया कि चयन प्रक्रिया के लिए अब सिर्फ चंद दिन बचे हैं। ट्रायल 19 सितंबर 2025 को एस बी बी ए क्रिकेट एकेडमी, भूतेश्वर इंटर कॉलेज के मैदान पर सुबह 9 बजे से आयोजित होगा। यह ट्रायल यूपीसीए के सेलेक्टर द्वारा लिया जाएगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अपील की है कि वे इस मौके को न छोड़ें और समय पर ट्रायल में भाग लेने के लिए पहुंचें। यह टूर्नामेंट युवा क्रिकेटरों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें बड़े मंच पर अपनी पहचान बनाने में मदद करेगा।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

खरगे के बयान पर सियासी संग्राम, भाजपा ने चुनाव आयोग का खटखटाया दरवाजा

जनवाणी ब्यूरो | नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का...

Saharanpur News: पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी का आरोपी पकड़ा, पैर में लगी गोली

जनवाणी संवाददाता | सहारनपुर: थाना तीतरों पुलिस ने मुठभेड़ के...
spot_imgspot_img