Wednesday, June 24, 2026
- Advertisement -

सैनिटाइजेशन टनल कहीं नहीं, सो रही पुलिस

  • बीते वर्ष 300 केस आने पर थानों में लग गए थे सैनिटाइजेशन टनल
  • इस बार 1700 तक पहुंच चुका है आंकड़ा

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: कोरोना संक्रमण का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले साल के मुकाबले इस बार तुलना की जाए तो कोरोना संक्रमण के केस दिन प्रतिदिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। यदि बात पिछले वर्ष की करें तो कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 तक पहुंचने पर ही शहर के ज्यादातर थानों में सैनिटाइजेशन टनल लग गए थे, लेकिन इस बार यह आंकड़ा 1700 तक पहुंचने के बाद भी किसी थाने में सैनिटाइजेशन टनल नहीं लगाया गया है। जबकि इस बार पुलिसकर्मियों में भी कोरोना संक्रमण के ज्यादा लक्षण पाएं जा रहे हैं।

04 1

इस बार कोरोना संक्रमण एक भयावह बीमारी बनती जा रही है। हालात ऐसे है कि शवों को जलाने के लिए भी परिजनों को कई-कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। यही नहीं दिल्ली जैसे राज्यों में हालात बदतर होने के चलते आसपास के जनपदों के श्मशान घाट पर शव ले जाकर जलाने पड़ रहे है, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग लापरवाही करते नजर आ रहे है।

जिला प्रशासन सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने के लिए भरसक प्रयास कर रहा है और सरकार के आदेश पर नाइट कर्फ्यू व सप्ताह में तीन दिन का लॉकडाउन भी सख्ती से लगाया जा रहा है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण का कहर पिछले वर्ष के मुकाबले बहुत ज्यादा बढ़ रहा है। यही नहीं पंचायत चुनाव के कारण इस बार कोरोना संक्रमण के लक्षण पुलिस कर्मियों में ज्यादा दिखाई दे रहे है। इसके बावजूद शहर के किसी भी थाने में अभी तक सैनिटाइजेशन टनल नहीं लगाया गया है।

02 1

जबकि पिछले वर्ष कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 300 तक पहुंचते ही पुलिस लाइन के गेट समेत थाना सदर बाजार, लालकुर्ती, टीपीनगर, गंगानगर व इंचौली थाना समेत अन्य कई थानों में सैनिटाइजेशन टनल लगाए गए थे। ताकि थाने में आने वाला प्रत्येक पुलिसकर्मी व आमजन सैनिटाइज होकर ही प्रवेश करें, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1700 तक पहुंचने के बाद भी शहर पुलिस कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। जबकि यह हालात तब है जब इस बार पुलिसकर्मियों में भी कोरोना लक्षण अधिक पाएं जा रहे हैैं।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Anushka Sen: अनुष्का सेन ने रचा इतिहास, कोरियन फिल्म में लीड रोल निभाने वाली पहली भारतीय बनीं

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Emraan Hashmi: इमरान हाशमी की हॉरर वापसी, ‘रूह’ का ऐलान, 5 साल बाद फिर डराने को तैयार

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Sunny Deol: ‘घायल’ के 36 साल पूरे, सनी देओल ने शेयर किया भावुक वीडियो, पिता धर्मेंद्र को किया याद

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...

Raj Babbar: जैकी श्रॉफ ने राज बब्बर को 74वें जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं, पुरानी तस्वीर साझा की

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img