Thursday, April 30, 2026
- Advertisement -

सावन शुरू, श्रद्धालुओं ने की महादेव की पूजा-अर्चना

  • सावन के पहले दिन शहर के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: सावन माह की मंगलवार से शुरुआत हो गई है। सावन के पहले दिन शहर के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। वही श्रद्धालुओं ने कावड़ लाने के लिए हरिद्वार व गंगोत्री के लिए प्रस्थान भी शुरू कर दिया है। औघड़नाथ मंदिर और बिलेश्वर नाथ मंदिर में सबसे ज्याद भीड़ देखने को मिली।

04 3

शहर के अन्य मंदिरों में भी भोले बाबा की अराधना की गई। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिरों के बाहर विशेष व्यवस्था की गई थी। भक्तों को परेशानी ना हो इसलिए मंदिर प्रशासन की ओर से भी उचित इंतजाम किए गए थे।

05 3

साथ ही श्रद्धालुओं को सुविधा पूर्वक दर्शन हों, इसके लिए भी वह व्यवस्था में लगे रहें। सावन महीने के अन्य सोमवारों के लिए भी इसी प्रकार की व्यवस्था रखी गई है।

चटख धूप और उमस से दिनभर लोग हुए तर-बदर

मोदीपुरम: उमस का प्रकोप बदस्तूर जारी है। मौसम में बढ़ती उमस लोगों को पसीना-पसीना कर रही है। हालांकि सुबह और शाम के समय मौसम सुहाना जरूर हुआ, लेकिन दोपहर में खिली और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना दूभर कर दिया। लोग दिन भर गर्मी से बचाव के लिए इधर-उधर नजर आए। हाइवे और बाजारों में दोपहर के समय सुनसानी छा गई। बढ़ती गर्मी अब लोगों को परेशानी के साथ-साथ बीमारी की ओर भी ले जा रही है। इसलिए इस गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की भी आवश्यकता है।

06 3

राजकीय मौसम वैधशाला पर मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम आर्द्रता 92 एवं न्यूनतम आर्द्रता 66 प्रतिशत दर्ज की गई। कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डा. यूपी शाही का कहना है कि उमस बढ़ने के कारण मौसम में बदलाव के संकेत है। मौसम में फिर से बदलाव होगा और बूंदाबांदी होने की संभावना है। बढ़ती उमस के कारण बेहद सजग रहने की आवश्यकता है।

विद्युत कटौती ने किया बुराहाल

तपती गर्मी के कारण शहर से लेकर देहात क्षेत्र तक गर्मी का प्रकोप है। ऐसे में विद्युत कटौती भी लोगों में हाहाकार मचा रही है। बार-बार विद्युत कटौती होने के कारण लोग परेशान है। जिसके चलते लोगों को दिन भर परेशानियों से गुजरना पड़ता है।

बढ़ता प्रदूषण भी बना समस्या

प्रदूषण भी शहर में लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो रही है। इसलिए बढ़ती गर्मी के साथ-साथ प्रदूषण का बढ़ना भी लोगों के लिए बेहद खराब स्थिति है। इसलिए प्रदूषण की रोकथाम होना भी बेहद आवश्यक है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

बंगाल चुनाव: मतदान के बीच भवानीपुर में बवाल, शुभेंदु अधिकारी को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

जनवाणी ब्यूरो | कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे...

UP News: PM Modi ने गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यूपी को मिला High-Speed कनेक्टिविटी का तोहफा

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश...

UP Weather Update: भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, रात में भी नहीं मिल रही राहत

जनवाणी ब्यूरो | यूपी: जिले में पड़ रही भीषण गर्मी...
spot_imgspot_img