Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

नहर में हैंड ग्रेनेड बम मिलने से मची सनसनी

  • पुलिस ने नहर से निकालकर थाने में सुरक्षित स्थान पर रखा

जनवाणी संवाददाता |

परीक्षितगढ़: नगर के समीप लोधीपुर अनूपशहर नहर में शनिवार शाम पत्थरों के बीच फंसा हुआ एक हैंड ग्रेनेड बम मिलने पर सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बम को सुरक्षा से निकालकर थाने ले आए और आज डिस्पोजल टीम बम की जांच करेगी। बम को थाने में ही सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है तथा उसकी निगरानी की जा रही है।

आसिफाबाद-परीक्षितगढ़ मार्ग नगर के समीप लोधीपुरा शाखा अनूप शहर नहर है। पिछले दो सप्ताह से नहर बंद चल रही है। शनिवार शाम करीब छह बजे नहर में पत्थरों के बीच एक हैंड ग्रेनेड बम मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई और मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। जिससे पुलिस में भी हड़कंप मच गया और आनन-फानन में मयफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों ने बड़ी मशक्कत और सुरक्षा के साथ पत्थरों के बीच फंसे बम को निकाला।

12 10

बम के निकलने पर वहां के लोगों व पुलिस ने राहत की सांस ली। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि बम पुराना था। बम पर जंग व सेफ्टी केच, पिन लगा हुआ है। बम मिलने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई है। आज डिस्पोजल टीम बम की जांच करेगी। फिलहाल बम को थाना परिसर में सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है तथा उसकी निगरानी की जा रही है।

हैंड ग्रेनेड बम मिलने की खबर लगने पर आसपास के गांवों व नगर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। उधर, देर रात गाजियाबाद से पहुंची डिस्पोजल टीम ने थाने पर हैंड ग्रेनेड बम की जांच-पड़ताल की। जांच के बाद टीम ने बम को अपने साथ सेफ एरिया में नष्ट करने को लेकर पुलिस के साथ चले गए। डिस्पोजल टीम में शामिल प्रभारी, लाल सिंह भाटी के नेतृत्व में एचसी जगदीश मीणा, सूरजपाल, संदीप, अंकित मलिक, संदीप विश्वकर्मा, राजकुमार ने थाने पर बम की जांच की। जांच करने के बाद पुलिस फोर्स के साथ टीम बम को सेफ एरिया में नष्ट करने को ले गई है।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img