Thursday, June 18, 2026
- Advertisement -

ट्रक ने घोड़ा-बग्गी को रौंदा, चार की मौत

  • मरने वालों में दो सगे भाई, एक घायल ने उपचार के दौरान तोड़ा दम
  • हादसे के बाद गुस्साएं परिजनों ने लावड़-मसूरी मार्ग पर लगाया जाम

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ: इंचौली थानांतर्गत मसूरी मार्ग पर महल खरदौनी गांव के बीच में देर रात डस्ट से भरे एक ट्रक ने घोड़ा-बग्गी सवारों को कुचल दिया। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मरने वालों में दो सगे भाई थे। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर कई थानों की पुलिस व एसपी देहात मौके पर पहुंचे। लोगों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

14 10 15 10

लावड़ निवासी सीताराम 45 वर्ष पुत्र शेर सिंह शादी में घोड़ा बग्गी चलाने का कार्य करता था। शुक्रवार को वह लावड़ निवासी तौफीक, अहजाद पुत्र नवाब, मोहित पुत्र शीशपाल, नवेद पुत्र लियाकत, रवि पुत्र महेश को साथ लेकर परीक्षितगढ़ में बरात में चढ़त के लिए घोड़ा-बग्गी लेकर गया था। देर रात लगभग तीन बजे लौटने के दौरान महल-खरदौनी गांव के बीच दौराला की ओर से आ रहे डस्ट से भरे ट्रक ने घोड़ा-बग्गी को सामने से टक्कर मार दी। ट्रक घोड़ा-बग्गी में सवार सभी लोगों को दूर तक घसीटते हुए ले गया।

हादसे में सीताराम, तौफीक, अहजाद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रवि के दोनों पैर पर पहिया चढ़ने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा नवेद पुत्र लियाकत की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। मोहित मामूली रूप से घायल हुआ। मोहित ने मामले की जानकारी फोन पर पिता शीशपाल को दी। जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

परिजन एकत्रित होकर घटनास्थल पर पहुंचे और जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एसपी देहात अनिरुद्ध सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझा-बुझाकर शांत किया। पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

Cocktail 2: बॉक्स ऑफिस काउंटडाउन शुरू, ‘कॉकटेल 2’ की तेज़ बुकिंग, जानिए किससे होगी सीधी टक्कर

नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आप​का हार्दिक स्वागत...
spot_imgspot_img