Sunday, March 8, 2026
- Advertisement -

15 फीट लम्बे अजगर निकलने से मची सनसनी

जनवाणी संवाददाता |

मेरठ/गंगानगर: मवाना किला रिंग रोड पर पी पॉकेट पर सीएनजी पम्प के सामने 15 फीट लम्बे विशालकाय अजगर मिलने से सनसनी मच गई। सूचना मिलने पर गंगानगर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 2 घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने अजगर के मुंह को काबू में कर बोरे में बंद किया। जिसके बाद जंगल में छोड़ा गया। दोपहर 3 बजे करीब लोगो ने झाड़ियों में विशालकाय जानवर देखा।

देखते ही देखते मौके पर आने जाने वाले लोगो की भीड़ लग गई पास जाकर देखा तो अजगर की जानकारी लगी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को खदेड़ा। लोगों की भीड़ के कारण वन विभाग की 5 सदस्यीय टीम को अजगर को काबू करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। काफ़ी देर बाद अजगर को काबू में किया गया। आसपास के लोगों ने बताया कि पास में जंगल होने के कारण जंगली जानवर निकल आते हैं।

spot_imgspot_img

Subscribe

Related articles

भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आवाज है ‘सूबेदार’

अस्सी-नब्बे के दशक में बॉलीवुड में अन्याय और भ्रष्ट...

यूं ही नहीं हैं शाहरुख खान ‘किंग’

रजनीकांत स्टारर फिल्म 'जेलर' (2023) को बहुत पसंद किया...

बिहार, बिहार ही रहेगा रेल तो संभालो

जब रेल पटरी से उतरने लगे तो चिंता होना...

जंगल सिर्फ पेड़ नहीं एक जीवित तंत्र है

वृक्षारोपण और प्राकृतिक वन के बीच पारिस्थितिक अंतर को...

अपने-अपने ‘एपस्टीन

इस साल की शुरुआत में उछली ‘ज्येफ्री एपस्टीन फाइल्स’...
spot_imgspot_img