नमस्कार, दैनिक जनवाणी डॉटकॉम वेबसाइट पर आपका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन है। नौतपा के बाद भी प्रदेश में गर्मी का कहर जारी है। जून की शुरुआत से ही तापमान में तीव्र वृद्धि ने लोगों को बेहाल कर दिया है। लू के थपेड़ों के साथ कई इलाकों में उमस ने भी हालात बिगाड़ दिए हैं। तपिश और पूर्वा हवाओं के असर से लोग परेशान हैं। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगामी दो से तीन दिनों तक लू की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, बृहस्पतिवार को पूर्वांचल और कुछ अन्य हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है।
इन जिलों के लिए अलर्ट जारी
मौसम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, मथुरा, आगरा, झांसी में लू के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में लू के लिए येलो अलर्ट है। पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ उष्ण रात्रि की संभावना है। यानी यहां रात सामान्य से ज्यादा गर्म रहेगी ।
बुधवार को बुंदेलखंड, आगरा मंडल और दिल्ली एनसीआर के जिले प्रचंड गर्मी की चपेट में रहे। झांसी और आगरा में तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। वहीं प्रयागराज, उरई, वाराणसी, सुल्तानपुर में भी तपिश और गर्म हवा के थपेड़ों से लोग बेहाल रहे।
इन जिलों के लिए यलो अलर्ट
बागपत, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर में लू के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी-तराई के नजीबाबाद, मुजफ्फरनगर जैसे कुछ जिलों में दिन में लू चलने के साथ रातें उमस भरी रहने की संभावना है।
पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी
पश्चिमी यूपी में दो से तीन दिन लू की परिस्थितियां जारी रहेंगी। वहीं बृहस्पतिवार को पूर्वांचल व अन्य हिस्सों में गरज चमक के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

