Wednesday, April 29, 2026
- Advertisement -

शमी ने झटके चार विकेट, न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बनाए 249 रन

  • भारत ने दूसरी पारी में दो विकेट पर बनाए 64 रन

जनवाणी ब्यूरो |

नई दिल्ली: भारत ने पहली पारी में 32 रन से पिछड़ने के बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के पांचवें दिन मंगलवार को यहां अपनी दूसरी पारी में दो विकेट पर 64 रन बनाए।
भारत को अब 32 रन की बढ़त मिली गई। स्टंप उखड़ने के समय चेतेश्वर पुजारा 12 और कप्तान विराट कोहली आठ रन पर खेल रहे थे।

न्यूजीलैंड ने इससे पहले भारत की पहली पारी के 217 रन के जवाब में 249 रन बनाये। मैच बुधवार को छठे (सुरक्षित) दिन भी खेला जाएगा। इससे पहले मोहम्मद शमी और इशांत शर्मा ने शानदार गेंदबाजी की लेकिन कप्तान केन विलियमसन की धैर्यपूर्ण और टिम साउदी की आक्रामक पारी की मदद से न्यूजीलैंड मंगलवार को यहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल में भारत पर पहली पारी में बढ़त बनाने में सफल रहा।

न्यूजीलैंड की पहली पारी पांचवें दिन चाय के विश्राम से ठीक पहले 249 रन पर समाप्त हुई। इस तरह से उसने पहली पारी में 32 रन की बढ़त हासिल की। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी में 217 रन बनाए थे। शमी (76 रन देकर चार विकेट) ने ‘सीम’ का अच्छा इस्तेमाल करके अपनी फुललेंथ गेंदों से बल्लेबाजों को चकमा दिया जबकि इशांत शर्मा (48 रन देकर तीन) ने भी अच्छी गेंदबाजी की।

रविचंद्रन अश्विन (28 रन देकर दो) और रविंद्र जडेजा (20 रन देकर एक) ने भी विकेट लिए लेकिन जसप्रीत बुमराह ने निराश किया। बारिश के कारण पहले सत्र का खेल देर से शुरू हुआ और इसमें 23 ओवर किए गए जिसमें न्यूजीलैंड की टीम ने केवल 34 रन बनाये और इस बीच तीन विकेट गंवाए। दूसरे सत्र में उसने अधिक तेजी दिखाई तथा 27.2 ओवर में 114 रन जोड़कर बाकी बचे पांचों विकेट गंवाए।

सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ने तीसरे दिन 54 रन की पारी खेली थी जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 177 गेंदों पर 49 रन बनाए लेकिन वह साउदी थी जिन्होंने दो छक्कों की मदद से 30 रन बनाकर न्यूजीलैंड को महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई। विलियमसन ने गेंदबाजों को भरपूर सम्मान दिया और पहले सत्र में अपने स्कोर में केवल सात रन जोड़े।

शमी पर उन्होंने चौका लगाकर न्यूजीलैंड को बढ़त दिलाई लेकिन इशांत की बाहर जाती गेंद को थर्डमैन पर खेलने के प्रयास में दूसरी स्लिप में विराट कोहली को कैच देकर एक रन से अर्धशतक से चूक गए। भारत को दिन की पहली सफलता शमी ने दिलायी। उन्होंने रोस टेलर (11) को फुललेंथ गेंद पर ड्राइव करने के लिए ललचाया और शुभमन गिल ने शार्ट कवर पर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच लिया।

इशांत ने इसके बाद भरोसेमंद हेनरी निकोल्स (07) को दूसरी स्लिप पर कैच देने के लिए मजबूर किया। अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे बी जे वाटलिंग (01) को शमी ने बोल्ड किया। शमी ने लंच के बाद भी एक छोर से दबाव बनाए रखा। उन्होंने कोलिन डि ग्रैंडहोम (13) को पगबाधा आउट करने के बाद आक्रामक तेवरों के साथ क्रीज पर उतरे काइल जैमीसन (21) को भी पवेलियन भेजा। जैमीसन ने पहली गेंद पर छक्का जड़ने के अगली शार्ट पिच गेंद को सीमा रेखा भेजने का प्रयास किया लेकिन जसप्रीत बुमराह ने लांग लेग पर बड़ी खूबसूरती से उसे कैच में बदल दिया।

spot_imgspot_img
[tds_leads title_text="Subscribe" input_placeholder="Email address" btn_horiz_align="content-horiz-center" pp_checkbox="yes" pp_msg="SSd2ZSUyMHJlYWQlMjBhbmQlMjBhY2NlcHQlMjB0aGUlMjAlM0NhJTIwaHJlZiUzRCUyMiUyMyUyMiUzRVByaXZhY3klMjBQb2xpY3klM0MlMkZhJTNFLg==" f_title_font_family="467" f_title_font_size="eyJhbGwiOiIyNCIsInBvcnRyYWl0IjoiMjAiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIyMiIsInBob25lIjoiMzAifQ==" f_title_font_line_height="1" f_title_font_weight="700" msg_composer="success" display="column" gap="10" input_padd="eyJhbGwiOiIxNXB4IDEwcHgiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMnB4IDhweCIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCA2cHgifQ==" input_border="1" btn_text="I want in" btn_icon_size="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxNyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTUifQ==" btn_icon_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjMifQ==" btn_radius="3" input_radius="3" f_msg_font_family="394" f_msg_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_msg_font_weight="500" f_msg_font_line_height="1.4" f_input_font_family="394" f_input_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsInBvcnRyYWl0IjoiMTEiLCJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiJ9" f_input_font_line_height="1.2" f_btn_font_family="394" f_input_font_weight="500" f_btn_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjExIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMCJ9" f_btn_font_line_height="1.2" f_btn_font_weight="700" f_pp_font_family="394" f_pp_font_size="eyJhbGwiOiIxMyIsImxhbmRzY2FwZSI6IjEyIiwicG9ydHJhaXQiOiIxMSJ9" f_pp_font_line_height="1.2" pp_check_color="#000000" pp_check_color_a="var(--metro-blue)" pp_check_color_a_h="var(--metro-blue-acc)" f_btn_font_transform="uppercase" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjYwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGUiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjUwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJsYW5kc2NhcGVfbWF4X3dpZHRoIjoxMTQwLCJsYW5kc2NhcGVfbWluX3dpZHRoIjoxMDE5LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiNDAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3NjgsInBob25lIjp7ImRpc3BsYXkiOiIifSwicGhvbmVfbWF4X3dpZHRoIjo3Njd9" msg_succ_radius="2" btn_bg="var(--metro-blue)" btn_bg_h="var(--metro-blue-acc)" title_space="eyJwb3J0cmFpdCI6IjEyIiwibGFuZHNjYXBlIjoiMTQiLCJhbGwiOiIxOCJ9" msg_space="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIwIDAgMTJweCJ9" btn_padd="eyJsYW5kc2NhcGUiOiIxMiIsInBvcnRyYWl0IjoiMTBweCJ9" msg_padd="eyJwb3J0cmFpdCI6IjZweCAxMHB4In0=" f_pp_font_weight="500"]

Related articles

सोशल मीडिया में एआई का दखल

सोशल मीडिया ने लोगों के संपर्क, संचार और सूचना...

शिक्षा से रोजगार तक का अधूरा सफर

डॉ विजय गर्ग आधुनिक समय में शिक्षा और रोजगार का...

ट्रंप के बोल कर रहे दुनिया को परेशान

डोनाल्ड ट्रंप जब से दूसरी बार राष्ट्रपति बने तभी...

खोता जा रहा उपभोक्ता का भरोसा

राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली के मधु विहार के एक...

चेतावनी है अप्रैल की तपिश

बीती 20 अप्रैल 2026 को विश्व में 20 ऐसे...
spot_imgspot_img